Ganne kaa juice Pine ke Fayde : गर्मियों के दिनों में गन्ने के जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है यह ना सिर्फ शरीर की प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को डिहाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर भी रखता है गन्ने के जूस में पाए जाने वाले औषधीय गुण हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं आपको जानकर हैरानी होगी कि गन्ने के जूस का सेवन करके कैंसर जैसी भारी से भारी बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है आज की इस लेख में हम गन्ने के बारे में संपूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताएंगे कि आप कैसे गन्ने का सेवन करके भारी से भारी बीमारियों को ठीक कर सकते हैं।

गन्ने के बारे में-
Ganne kaa juice Pine ke Fayde:-देखा जाए तो गन्ना एक घास रूपी पौधा है यह लगभग 36 किस्मों में पाया जाता है भारत में गन्ने की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है इस पौधे की अलग-अलग किस्मों की अलग-अलग हाइट होती है गन्ने से गुड़, चीनी,शक्कर, सिरका (vinegar) जैसे खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं और इसी के साथ गन्ने का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि बनाने में किया जाता है इसके अलावा गर्मियों में गन्ने के जूस का सेवन भारी मात्रा में किया जाता है जो हमारे शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है|
गन्ने में पायें जाने वाले पोषण-
एक गिलास गन्ने के रस में लगभग ढाई सौ ग्राम कैलोरी और 30 ग्राम प्राकृतिक शुगर पाई जाती है इसी के साथ गन्ने के रस में सोडियम, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोषण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम बनाते हैं इसके अलावा गन्ने के जूस के और भी अनेकों फायदे हैं जो हम इस लेख में बताने जा रहे हैं|
गन्ने का जूस पीने के फायदे- Ganne kaa Juice Pine ke Fayde
- लड़कियों के लिए- गन्ने का जूस पीने से पीरियड के दौरान क्रैंप और क्लाटिंग नहीं होती है|
- गन्ने का जूस पीने से वजन और बेली फैट को घटाया जा सकता है गन्ने के जूस में ऐसे पोषण पाए जाते है जो वजन को तुरंत कम करने में सहायक होते हैं |
- गन्ने का जूस पीने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है|
- गर्मी के मौसम में थकान को दूर करने के लिए गन्ने की जूस का सेवन करना चाहिए इससे तुरंत एनर्जी मिलती है|
- गन्ने के जूस का सेवन करने से लीवर और किडनी की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और यह स्वस्थ रहते हैं|
- गन्ने का जूस पीने से मुहांसों में काफी फायदा होता है|
- गन्ने का जूस पीने से शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत होता है|
- गन्ने में कैल्शियम मैग्नीशियम आयरन फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषण होते हैं जिससे शरीर में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है|
- गन्ने के जूस पीने से चेहरे का ग्लो बरकरार रहता है|
- शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए |Ganne kaa juice Pine ke Fayde|

गन्ने का जूस पीने की और भी फायदे- Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:
दांतों को मोती जैसे चमकाने तथा सारी बीमारियों में गन्ने के फायदे-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:गलत दिनचर्या की वजह से हमारे दांतों में सड़न और गंदगी जमा हो जाती है जिसके कारण हमारे मुंह से बदबू आने लगती है ऐसे में गन्ने का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है गन्ने में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो दांतो की ऊपरी परत को बनाए रखने और दांतो को मजबूत बनाते हैं गन्ने को डायरेक्ट मुंह से छीलकर खाने से दांत धीरे -धीरे मोती जैसे चमकने लगते हैं और गन्ने के रस में उपस्थित कैल्शियम और फास्फोरस की कमी के कारण होने वाली दुर्गंध भी दूर हो जाती है|
गन्ने का रस मुहांसों को ठीक करने में और चहरे में ग्लो लाने के लिए –
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:गन्ने का रस त्वचा संबंधित समस्याओं को ठीक करने में काफी फायदेमंद होता है गन्ने के रस में ग्लाइकोलिक एसिड होता है जो सेल्स की संख्याओं को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे त्वचा की खराब परत निकल जाती है जिससे कि मुहासे निकलने की संभावना कम हो जाती है मुल्तानी मिट्टी के साथ गन्ने के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन निकल जाती है और चेहरे पर एक नई ग्लो दिखाई देती है|

गन्ने का रस कैंसर में फायदेमंद-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:गन्ने के रस का सेवन करने से कैंसर जैसी समस्याओं में काफी फायदा मिलता है गन्ने के रस में मौजूद मैग्निशियम, कैलशियम, पोटैशियम, मैग्नीज और आयरन मिलकर इसे छारीय प्रवत्ति का बनाते हैं जो शरीर में उपस्थित कैंसर सेल्स को प्रोस्टेट करते हैं और यह नई कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है जिससे कि कैंसर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।
हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:पुराने समय में बच्चों और युवाओं के लिए गन्ने का सेवन एक नियमित क्रिया हुआ करती थी जो उनको स्वस्थ रखने के अलावा गन्ने में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने और दांतो को मजबूत बनाने की साथ-साथ समुचित विकास में भी काफी लाभदायक होता था अतः गन्ने की नियमित सेवन से हड्डियों और दातों को मजबूत बनाया जा सकता है|
ये भी पढ़े – दांतों की समस्या के जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

बुखार में लाभ-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:बुखार ज्यादातर संक्रमण के कारण होता है जब हमारा शरीर संक्रमण से लड़ रहा होता है तब हमें बुखार आता है इस दौरान शरीर संक्रमण या वायरस को खत्म करने की कोशिश करता है जिससे कि शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है ऐसे में गन्ने का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है गन्ने में ऐसे पोषण होते हैं जो हमारे शरीर की उर्जा की पूर्ति करते हैं|
ये भी पढ़े- बुखार की समस्या के घरेलु उपाय |
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:गन्ने का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है इम्यून सिस्टम शरीर की कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाने में काफी मदद करते हैं वैदिक विशेषज्ञों ने बताया कि गन्ने में हेपाटोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से बचाने के साथ शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं जिससे कि शरीर में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है|
ये भी पढ़े – रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गिलोय का सेवन |
पीलिया में फायदेमंद-
Ganne kaa Juice Pine ke Faydeगन्ने का रस लीवर संबंधित पीलिया में काफी फायदेमंद होता है यूनानी चिकित्सक ने बताया कि गन्ने के जूस का सेवन करने से पीलिया में काफी फायदा मिलता है लीवर के कार्य में रुकावट आने पर पीलिया होती है शरीर में बिलीरुबिन इस स्थिति में अधिक बढ़ जाती है बिलीरुबिन एक पीला पिगमेंट है जो लीवर में कोशिकाओं के टूटने से बनता है गन्ने के रस में ऐसे पोषण होते हैं जो इस स्थिति में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं|
ये भी पढ़े – पीलिया की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |
गले से जुड़ी समस्याओं में-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde: गले से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए गन्ने का रस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है गले से जुड़े दर्द के साथ-साथ टॉन्सिल्स जैसी समस्याओं में गन्ने का जूस पीने से काफी फायदा मिलता है गन्ने का रस गला खराब जुकाम और फ्लू जैसी समस्या को ठीक करने के लिए काफी फायदेमंद होता है|

यूरिन से जुड़ी समस्या-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde: कई बार पेशाब करते करते दर्द जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इसी के साथ साथ कम मात्रा में यूरिन आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं ऐसे में गन्ने का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है|
किडनी के लिए गन्ने के फायदे-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:गन्ने के रस में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा कम पाई जाती है इसके अलावा इसमें संतृप्त वसा उपस्थित नहीं होती है जिससे यह किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है प्रतिदिन 1 से 2 गिलास गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए इससे किडनी में होने वाली समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है|
ये भी पढ़े- पथरी को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय |

गन्ने का जूस पीने का सबसे अच्छा समय-
Ganne kaa Juice Pine ke Fayde:अगर वैदिक विशेषज्ञों की माने तो गन्ने की रस पीने का सबसे अच्छा समय दोपहर का होता है रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट और ताजा तरीन रखने के लिए गन्ने का सेवन दोपहर में करें।
गन्ने का जूस पीने के नुकसान-
गन्ने के जूस का सेवन काफी फायदेमंद होता है लेकिन गन्ने की जूस का सेवन करने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखें|
- गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे ठंडी के मौसम में सेवन करने से बचना चाहिए वरना सर्दी जुखाम संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है
- काफी समय से रखे हुए गन्ने के रस का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें ईस्ट बैक्टीरिया और फंगस जैसे कीटाणु पैदा हो जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदेह हो सकते हैं
- सड़क किनारे बिकने वाले गन्ने के रस से बचना चाहिए क्योंकि यें लोग सफाई का विशेष ध्यान नहीं देते हैं जिससे कि हानिकारक कीटाणु पैदा हो जाते हैं जो बीमारी का कारण बनता है|
- गन्ने के रस का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए ज्यादा मात्रा में सेवन करने से या शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को खराब कर सकता है|

कंक्लुजन-
दी हुई जानकारी में आप गन्ने का सेवन करके बीमारियों के लक्षण को कम कर सकते हैं लेकिन ध्यान दें यह किसी भी तरह से किसी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं हो सकता ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें| वैदिक औषधि से सम्बंधित जानकारी के लिए आप संपर्क कर सकते है आपको इसका सम्पूर्ण समाधान मिलेगा |
ज्यादा आसान भाषा में जानने के लिए आप हमारी सोशल साईट से जुड़ सकते हैं |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
गन्ने के रस को कब तक पिया जा सकता है?
गन्ने के रस का ताजा सेवन करना काफी अच्छा होता है ज्यादा देर तक रखे हुए गन्ने के रस में कीटाणु पड़ने लगते हैं ऐसे में यह आपको बीमार कर सकते हैं अगर गन्ने का रस फ्रिज के बाहर है तो इसका सेवन एक घंटे के अन्दर करना अच्छा होता है |
क्या गन्ने का रस रोज पीया जा सकता है?
जी हाँ गन्ने के रस का सेवन नियमित किया जा सकता है लेकिन गर्मी के मौसम में किया जाना चाहिए | ठंडी के मौसम में इसका सेवन करने से सर्दी जुकाम बुखार की समस्या हो सकती है गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से काफी फायदे मिलते है जो हम इस लेख मे बताएं हैं |