Vedic Aushadhi
TRENDING
  • Contact Us
  • About Us
No Result
View All Result
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
SUBSCRIBE
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
No Result
View All Result
Vedic Aushadhi
No Result
View All Result
Home आहार और स्वास्थ्य

Jamun Khane ke Fayde: जामुन के 12 चमत्कारी फायदे |

by admin
August 5, 2023
in आहार और स्वास्थ्य
0
jamun
0
SHARES
28
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Jamun Khane ke Fayde: जामुन गर्मियों के दिनों में पाया जाने वाला फल है यह बैगनी, कालें, नीले रंग के होते हैं जामुन के फल दिखने में भले ही छोटे लगते हैं लेकिन इसके काफी बड़े फायदे है आयुर्वेद में जामुन को औषधीय फल माना गया है इसमें ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं आयुर्वेद में जामुन को सबसे ज्यादा मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए काफी कारगर बताया गया है और इसी के साथ दांत, आंख, त्वचा, किडनी स्टोन, जैसी समस्याओं में भी काफी कारगर होता है आज के इस लेख में हम जामुन के फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे ।

Jamun Khane ke Fayde

जामुन के औषधीय गुण प्राचीन काल से ही काफी प्रचलित है आयुर्वेद में जामुन(Jamun) का प्रयोग काफी किया जाता था, वैसे ही आज भी तमाम तरह के उपचारों के लिए जामुन का उपयोग किया जाता है|

जामुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व–

जैसा कि जामुन (Jamun) पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फास्फोरस, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं इसके अलावा इसमें फाइबर, फोलिक एसिड, फैट प्रोटीन, सोडियम, राइबोफ्लेविन, थायमीन, कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं|

जामुन के औषधीय फायदे – Jamun ke Aushadhiy Fayde

औषधि उपचारों के प्रयोग के लिए मुख्य रूप से जामुन के बीज, पत्ते, छाल का प्रयोग किया जाता है तो आइए जानते हैं कि जामुन के क्या-क्या फायदे हैं और आप कैसे इनके फायदे उठा सकते हैं|

1. मुंहासे दूर करने में जामुन के फायदे

यदि आप मुंहासे यानी पिंपल्स से परेशान है तो आप जामुन के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए जामुन या जामुन(Jamun) की पत्तियों के रस को त्वचा पर लगाने से पिंपल्स जैसी समस्याओं में आराम देखने को मिलता है साथ ही इसके प्रयोग से तैलीय त्वचा और त्वचा संबंधित समस्याओं का खतरा कम हो जाता है|

और भी पढ़े – मुहांसों को दूर करने के घरेलु उपाय |

Jamun Khane ke Fayde

2. कान बहने की समस्या जामुन के फायदे

कभी-कभी हमारे कान में घाव होने के कारण या किसी और कारणों की वजह से हमारे कान से पस निकलने लगता है जो काफी बदबूदार होता है इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जामुन की गुठली को शहद के साथ घोटकर इसकी एक से दो बूंद कान में डालने से कान का बहना बंद हो जाता है|

3. दांत दर्द के लिए जामुन के फायदे–

दांत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जामुन के काफी फायदे होते हैं यदि आप दांत दर्द की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए जामुन के पत्तों की राख को दांतों और मसूड़ों पर मलने से दांत दर्द की समस्या खत्म हो जाती है और मसूड़े मजबूत हो जाते हैं और इसी के साथ पायरिया की समस्या को ठीक करने के लिए पके हुए जामुन के फल के रस को मुंह में भरकर अच्छी तरह हिला कर कुल्ला करें।

और भी पढ़े – दांतों की समस्या के घरेलु उपाय |

4. पथरी की समस्या में जामुन के फायदे

पथरी की समस्या को ठीक करने के लिए जामुन एक कारगर उपाय है आप कुछ इस प्रकार जामुन का प्रयोग करके पथरी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं|

  • नियमित पके हुए जामुन का सेवन करें इसके सेवन से पथरी धीरे-धीरे गल कर निकल जाती है
  • मूत्राशय में रहने वाली पथरी के लिए 10 मिलीग्राम जामुन के रस में 250 मिलीग्राम सेंधा नमक मिला लें और इसे नियमित कुछ दिनों तक दो से तीन बार सेवन करें
  • जामुन की 10 से 15 ग्राम कोमल पत्ती के पेस्ट में दो से तीन नग काली मिर्च का चूर्ण मिला लें अब इसका सुबह-शाम सेवन करें धीरे-धीरे पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है यह पथरी के लिए एक कारगर उपचार है|

और भी पढ़े – पथरी की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

Jamun Khane ke Fayde

5. लीवर के लिए जामुन के फायदे

लीवर संबंधित बीमारियों में जामुन के काफी फायदे होते हैं 10 मिलीग्राम जामुन की गुठली के रस का सेवन करें इसके अलावा 10 मिलीग्राम जामुन के सिरके का सेवन नियमित करें इससे लिवर में बढ़ने वाले विकारों में काफी फायदा होता है और होने का भी खतरा कम हो जाता है

और भी पढ़े –लीवर की समस्या के लिए एलोवेरा का सेवन |

6. बवासीर या पाइल्स के दर्द में जामुन के फायदे

पाइल्स या बवासीर की समस्या होने पर 20 मिलीग्राम जामुन की पत्तियों के रस में थोड़ी सी शक्कर मिलाकर दिन में 3 बार पीने से बवासीर में होने वाला दर्द व खून आना बंद हो जाता है
इसके अलावा 250 मिलीग्राम दूध के साथ 10 ग्राम जामुन के पत्तों को घोट लें और इसे 7 दिनों तक लगातार सेवन करें इससे बवासीर में निकलने वाला खून बंद हो जाता है|

और भी पढ़े – बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

7. दस्त की समस्या में जामुन के फायदे

यदि आप दस्त की समस्या से परेशान हैं तो 5 से 10 मिली जामुन के पत्ते को 100 मिलीग्राम बकरी के दूध के साथ सेवन करने से दस्त की समस्या ठीक हो जाती है
इसके अलावा पेचिश की समस्या को ठीक करने के लिए 2 से 5 ग्राम जामुन के पेड़ की छाल के चूर्ण में दो चम्मच शहद मिलाकर 250 मिलीग्राम दूध के साथ सेवन करें इससे पेचिस की समस्या भी ठीक हो जाती है|

और भी पढ़े – दस्त की समस्या का रामबाण उपाय |

8. दाद की समस्या में जामुन के फायदे

दाद खुजली संबंधित विकारों को दूर करने के लिए जामुन(Jamun) की छाल का प्रयोग किया जाता है यह एक अच्छा रक्तशोधक है यह रक्त को शुद्ध करके त्वचा संबंधित विकारों को तुरंत दूर करता है इसके अलावा दाद वाली जगह पर जामुन के रस को लगाने से दाद ठीक हो जाता है क्योंकि जामुन में कषैला गुण होता है जो नमी को दूर रखता है| जिससे दाद होने का खतरा भी कम हो जाता है |

और भी पढ़े – त्वचा सम्बन्धी समस्या के लिए केले का सेवन |

Jamun Khane ke Fayde

9. सिफलिस रोग में जामुन के फायदे

सिफलिस रोग में भी जामुन के फायदे होते हैं सिफलिस से प्रभावित अंग पर जामुन के पत्तों से पकाये हुए तेल को लगाने से यह समस्या ठीक हो जाती है| (jamun khane ke fayde)

10. गठिया रोग में जामुन के फायदे

गठिया रोग के दर्द को कम करने के लिए जामुन एक कारगर उपाय है इसके लिए जामुन की जड़ को उबाल कर पीस लें और जोड़ों पर रगड़े ऐसा करने से जोड़ों का दर्द ठीक हो जाता है|

और भी पढ़े – गठिया रोग ठीक करने के लिए गौ मूत्र का सेवन |

11. मुंह के छाले और गले संबंधित रोगों के लिए जामुन के फायदे

खानपान बदलाव होने के कारण या किसी और वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं इसके लिए जामुन के पत्तों के रस से कुल्ला करने पर मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं और गले संबंधित रोगों को ठीक करने के लिए 10 से 15 मिली जामुन के फल के रस का नियमित सेवन करें
इसके अलावा यदि गले में दर्द है तो 1 से 2 ग्राम जामुन के पेड़ की छाल के चूर्ण का सेवन शहद के साथ करने से आराम मिलता है|

और भी पढ़े – मुहं के छाले और मुहं की बदबू दूर करने के घरेलु उपाय |

12. पीलिया में जामुन के फायदे

पीलिया की समस्या होने पर जामुन के अनोखे फायदे होते हैं जामुन के 10 से 15 मिली रस में दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से पीलिया, खून की कमी तथा रक्त संबंधित बीमारियां खत्म हो जाती हैं|

Jamun Khane ke Fayde

जामुन खाने के फायदे : Jamun Khane ke Fayde

1. त्वचा को स्वस्थ रखने में

त्वचा के लिए जामुन के काफी फायदे होते हैं जामुन में पाए जाने वाला कसैला गुण स्कीन के लिए काफी फायदेमंद होता है इससे त्वचा में होने वाली पिंपल्स, झुर्रियां, मुहांसे और दाग, धब्बे का खतरा कम हो जाता है जामुन में विटामिन सी जैसे पोषण पाए जाते हैं जो एंटी इन्फ्लेमेटरी गुड़ से भरपूर होते हैं यह त्वचा को नरम स्वस्थ और चमकदार बनाने में सहायक होते हैं|

और भी पढ़े – त्वचा सम्बन्धि समस्या के घरेलु उपाय|

2. हीमोग्लोबिन काउंट सुधारने में

जामुन में विटामिन सी और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हिमोग्लोबिन काउंट को बेहतर बनाते हैं इसमें मौजूद आयरन ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है जिससे हमारे शरीर का खून साफ रहता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और इसके सेवन से हमारे शरीर में खून की कमी नहीं हो पाती है|

3. डायबिटीज रोकने में –

जामुन में कैलोरी की बहुत कम मात्रा पाई जाती है जो कि मधुमेह जैसे रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है डायबिटीज के लिए जामुन के फल का सेवन काफी फायदेमंद होता है इसमें एंटी–डायबेटिक गुण होते हैं जो शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं इसके लिए आप जामुन की छाल, बीज और पत्तियों के रस का सेवन कर सकते हैं|

और भी पढ़े –डायबिटीज की समस्या को जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

Jamun Khane ke Fayde

4. गैस की समस्या में

जामुन में ड्यूरेटिक गुण पाए जाते हैं जो पाचन संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं यह आपके गुर्दे से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे अपच, उल्टी की समस्या खत्म हो जाती है जोकि गैस बनने का सबसे बड़ा कारण होता है|

और भी पढ़े – गैस की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

5. संक्रमण को रोकता है

जामुन में एंटीबैक्टीरियल, anti-infective और एंटीमलेरियल गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण को रोकने में काफी फायदेमंद होते हैं जामुन मेलिक एसिड, गैलिक एसिड, टैनिन और बैटुलिनिक एसिड से भरपूर होता है यह शरीर में होने वाले इन्फेक्शन से बचाते हैं|

और भी पढ़े – संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए गिलोय का सेवन |

6. आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन का फल भले ही छोटा होता है लेकिन इसमें सभी स्वस्थ वर्धक गुण छिपे होते हैं या फल विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है यह आंखों में होने वाली तमाम तरह की समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है|

और भी पढ़े – आँखों की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

7. प्रेगनेंसी में जामुन के फायदे

प्रेगनेंसी में जामुन के काफी फायदे होते हैं जब आप गर्भवती होती हैं तो प्रसव के पूर्व देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण होता है जामुन में कुछ ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जो कि मां और बच्चे दोनों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं तो आइए गर्भावस्था में जामुन खाने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं|

और भी पढ़े – प्रेग्मेंसी में 1 से 9 महीने तक क्या खाना चाहिए ?

Jamun Khane ke Fayde
  • जामुन एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है यह मिनिरल्स और विटामिन शरीर की हड्डियों को मजबूत और शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं
  • गर्भवती होने पर डायरिया या अल्सर जैसी समस्याहोने का खतरा रहता है ऐसे में जामुन इन सभी लक्षणों को स्वाभाविक रूप से ठीक कर देता है
  • जामुन में पाए जाने वाले पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट आपको अतिरिक्त ऊर्जा देने में मदद करता है
  • प्रेग्नेंसी के समय हाई ब्लड प्रेशर होना एक सामान्य बात है ऐसे में जामुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है
  • जामुन विटामिन ए से भरपूर होता है जो कि बच्चे के दृष्टि विकास में न्यूट्रिएंट्स का काम करता है
  • जामुन खाने से समय के पहले होने वाले प्रसव का खतरा कम हो जाता है

8. बालों के लिए जामुन के फायदे

बालों के लिए जामुन के काफी फायदे मिलते हैं जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प के बैक्टीरिया को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं और यह टॉक्सिन जैसी पदार्थ को भी बाहर निकालते हैं जिससे स्वस्थ बाल विकसित होने शुरू हो जाते हैं|

और भी पढ़े – बालो की समस्या दूर करने के घरेलु उपाय |

9. दिल को स्वस्थ रखने में

जामुन एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स का भंडार होता है ये न्यूट्रिएंट्स दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हृदय संबंधित विकारों को दूर करने में काफी फायदेमंद होते हैं इससे हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी बीमारियां और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का खतर कम हो जाता है|

10. वजन घटाने के लिए

जैसा कि जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है इसमें विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम जैसे पोषण पाए जाते हैं जो कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं जामुन में फाइबर की मात्रा भरपूर होने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और यह शरीर में वाटर रिटेंशन को भी कम करता है यही सभी कारण है कि जामुन वजन घटाने के लिए काफी अच्छा फल माना जाता है।

और भी पढ़े- मोटापा और पेट की चर्बी घटाने के रामबाण उपाय |

जामुन के नुकसान

जामुन के फायदे तो बहुत है लेकिन जब इसे सामान्य मात्रा में सेवन किया जाए, अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट और फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि यह देर से पचता है और इससे भी कफ बढ़ता है जिससे फेफड़े संबंधित विकार होने का खतरा बढ़ जाता है इसके अलावा इसको अधिक खाने से बुखार भी आने लगता है|

Jamun Khane ke Fayde

कंक्लुजन

जैसा कि आपने जामुन खाने के फायदों के बारे में जाना जामुन को देवताओं का फल कहा जाता है क्योंकि इसमें ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं की आप इसे अपने दैनिक आहार में शामिल ना करें |

गर्मियों के सबसे अच्छे पलों में से जामुन एक अच्छा फल है लेकिन ध्यान दे कि जामुन आवश्यकता से ज्यादा नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो आप जामुन का सेवन डॉक्टर से सलाह से जरूर करें|

और ज्यादा जानकारी के लिये हमें फालो करें |

  • Facebook
  • Instagram
  • Tweeter
  • Quora
  • Youtube

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जामुन खाने से क्या लाभ होता है?

जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं जामुन डायबिटीज, पाचन, किडनी स्टोन, मुहासे, कान रोग, दांत रोग, बवासीर पाइल्स के दर्द, लीवर संबंधित कई बीमारियों में काफी कारगर उपाय माना जाता है|

2. जामुन कब नहीं खाना चाहिए?

खाली पेट जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह स्वाद में खट्टा और कसैला होता है जो कि एसिडिटी और पेट दर्द का कारण बन सकता है इसके अलावा जामुन को हमेशा नमक के साथ खाना चाहिए जिससे इसका कसैला पन कम हो जायें |

3. जामुन की तासीर क्या होती है?

जामुन की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों में किया जाता है और यह फल प्रकृति के अनुसार गर्मियों के दिन होता है|

4. जामुन खाने से कौन सा रोग दूर होता है?

जामुन खाने के अनेकों रोग दूर होते हैं इससे पेट दर्द, पर्चीस, डायबिटीज, गठिया, पीलिया, किडनी स्टोन, बालों की समस्या, पाइल्स मे दर्द जैसी कई समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसी के साथ या डायबिटीज के रोगियों के लिए यह काफी कारगर उपाय है|

5. जामुन के दुष्प्रभाव क्या है?

जामुन के फायदे तो बहुत हैं लेकिन इसका सुबह खाली पेट सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि जामुन खट्टा और कसैला होता है जिससे एसिडिटी पेट दर्द और जलन जैसी समस्या हो सकती है इसलिए बेहतर होगा कि कुछ खाने के बाद ही जामुन का सेवन करें खाली पेट जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए|

About Author

admin

See author's posts

SendShareTweet

Related Posts

chukandar khane ke fayde
आहार और स्वास्थ्य

Chukandar Khane ke Fayde : चुकंदर खाने के फायदे |

February 24, 2024
santare khane ke fayde
आहार और स्वास्थ्य

संतरा खाने के फायदे – जाने 8 चमत्कारी फायदे|

February 21, 2024
गठिया का इलाज
आहार और स्वास्थ्य

गठिया बाय का रामबाण इलाज – कारण और लक्षण |

February 21, 2024
कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग
आहार और स्वास्थ्य

कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग : लक्षण और उपचार

February 21, 2024
safed musali
आयुर्वेद

Safed Musli ke Fayde: सफेद मूसली के 10 चमत्कारी फायदे |

January 19, 2024
khatti dakar ka ilaj : खट्टी डकार के घरेलू उपचार और जाने क्या है कारण |
आयुर्वेद

khatti dakar ka ilaj : खट्टी डकार के घरेलू उपचार और जाने क्या है कारण |

December 25, 2023
Next Post
Makka Khane ke Fayde: मक्का खाने के 10 चमत्कारी  फायदे और नुकसान |

Makka Khane ke Fayde: मक्का खाने के 10 चमत्कारी फायदे और नुकसान |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • 309 Followers

Recommended

benefits of apple vinegar

Apple Vinegar ke Fayde : सेब के सिरके के 10 फयदे और नुकसान |

August 5, 2023
Karele ka juice Pine ke Fayde: करेले का जूस पीने के रामबाण फायदे |

Karele ka juice Pine ke Fayde: करेले का जूस पीने के रामबाण फायदे |

August 9, 2023
Green Tea ke Fayde : ग्रीन टी पीने के फायदे|

Green Tea ke Fayde : ग्रीन टी पीने के फायदे|

March 11, 2024
vedic aushadhi

Safed Daag : सफेद दाग के लक्षण, कारण और घरेलु उपचार |

September 6, 2023
Tikhur : तीखुर के चमत्कारी औषधीय फायदे |

Tikhur : तीखुर के चमत्कारी औषधीय फायदे |

September 20, 2023
methi khane ke fayde

Methi Khane ke Fayde : मेथी खाने के फायदे – जड़ से खत्म ये बीमारियाँ |

August 8, 2023

  • About Us
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

DISCLAIMER
All remedies are based on writers personal experiences, knowledge from ancient books and recent medical researches.
© 2023 Vedicaushadhi. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • Homepages
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.