Vedic Aushadhi
TRENDING
  • Contact Us
  • About Us
No Result
View All Result
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
SUBSCRIBE
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
No Result
View All Result
Vedic Aushadhi
No Result
View All Result
Home आहार और स्वास्थ्य

Apple Vinegar ke Fayde : सेब के सिरके के 10 फयदे और नुकसान |

by admin
August 5, 2023
in आहार और स्वास्थ्य
0
benefits of apple vinegar

benefits of apple vinegar

0
SHARES
36
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Apple Vinegar ke Fayde : पिछले कुछ वर्षों में ही सेब के सिरके का काफी तेजी से प्रचलन हुआ है और हो भी क्यों ना क्योंकि सेब सिरके में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं इसे एप्पल विनेगर नाम से भी जाना जाता है इसके उपयोग की बात करें तो तरह-तरह की बिमारियों को ठीक करने के साथ इसे खाना बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है सेब के सिरके के फायदे जानकर, आज इसे लोग पूरी दुनिया में इस्तेमाल करने लगे हैं आज के इस लेख में हम सेब के सिरके के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बतायेंगें तो लेख को अंत तक पढ़ते रहें।

Apple Vinegar ke Fayde :

सेब के सिरके में ऐसे गुण होते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने मदद करते हैं जिससे आप जो भी खाद्य पदार्थ खाते हैं उसका पूरा फायदा शरीर को मिल जाता है सेब के सिरके में ऐसे कई विटामिंस, एंजाइम, प्रोटीन और लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे शरीर की पाचन क्रिया, डायबिटीज, कैंसर, मोटापा और दिल से जुड़ी बीमारियों में काफी फायदा पहुंचाते हैं और इसी के साथ यह त्वचा में निखार लाने, बालों से रूसी हटाने जैसी समस्या में भी काफी कारगर होते हैं |

  • सेब के सिरके के फायदे: Apple Vinegar ke Fayde
    • सेब के सिरके का उपयोग
    • सेब के सिरके के नुकसान-
    • सेब के सिरके से जुड़ी सावधानियां-
      • सेब का सिरका बनाने की विधि-
      • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

      सेब के सिरके के फायदे: Apple Vinegar ke Fayde

      Apple Vinegar ke Fayde : सेब के सिरके के फायदे तो काफी है आप अपनी जरूरत और समस्या के हिसाब से इसका उपयोग कर सकते हैं इसके फायदे के बाद हम उपयोग के बारे में जानेंगे तो लेख को अंत तक पढ़ते रहें, तो चलिए देर न करते हुए सेब के सिरके के फायदे के बारे में जानते हैं|

      1. मोटापा और वजन कम करने के लिए

      मोटापा और वजन कम करने के लिए सेब का सिरका (apple vinegar) काफी फायदेमंद होता है खराब जीवनशैली और गलत खान पान की वजह से लोग मोटापे और पेट की चर्बी से परेशान रहते हैं ऐसे में आप सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं यह शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करता है और मोटापे को भी नियंत्रित करता है प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ दो चम्मच सेब के सिरके का सेवन खाली पेट करें। लेकिन ध्यान दे इसका ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें इससे पेट में जलन की समस्या हो सकती है |

      और भी पढ़े – पेट की चर्बी और मोटापा जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |
      Apple Vinegar ke Fayde

      2. डायबिटीज ब्लड शुगर में सेब के सिरके के फायदे

      Apple Vinegar ke Fayde : वैदिक विशेषज्ञों के अनुसार सेब के सिरके में ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज की समस्या को नियंत्रित करने में मदद करते हैं सेब के सिरके में पाये जाने वाले डायबिटीक और एंटी ग्लाइसेमिक प्रभाव डायबिटीज की समस्या में काफी फायदेमंद होते हैं एक गिलास पानी के साथ दो चम्मच सेब के सिरके(apple vinegar) का सेवन खाना खाने की आधे घंटे पहले या बाद में करें आप इसका सेवन सलाद में भी कर सकते हैं|

      और पढ़े – डायबिटीज की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जामुन का सेवन |

      3. मुहांसों को दूर करने के लिए

      मुहांसों को दूर करने के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद होता है दरअसल मुहांसों की समस्या बैक्टीरिया के कारण होती है सेब के सिरके (apple vinegar) में मौजूद एसिड बैक्टीरिया के लिए काफी घातक होता है यह मुहांसों को खत्म करने के साथ-साथ इसे फैलने से भी रोकता है इसके अलावा या मुहांसों के कारण चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे को भी खत्म कर देता है इसके प्रयोग के लिए 3 ML सेब के सिरके में थोड़ा पानी मिलाकर इसे सीधा मुहांसों पर लगाएं और रात भर सूखने के लिए छोड़ दें सुबह ठंडे पानी से धो लें नियमित कुछ दिनों तक ऐसा करने से मुहांसे पूरी तरह खत्म हो जाएंगे|

      और पढ़े – चेहरे के दाग धब्बे जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |
      Apple Vinegar ke Fayde

      4. त्वचा के निखार के लिए सेब के सिरके का प्रयोग–

      सेब के सिरके (apple vinegar) का प्रयोग चेहरे और त्वचा पर करने से चेहरे के दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं जिससे त्वचा पहले से ज्यादा साफ और चमकदार नजर आती है सेब के सिरके और पानी को 1/3 के अनुपात में मिलाकर रुई की सहायता से प्रभावित त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें एक हफ्ते नियमित प्रयोग करने के बाद आप देखेंगे कि चेहरे में एक नई चमक आने लगी है|

      और पढ़े – त्वचा में एक नई ग्लो लाने के घरेलु उपाय |

      5. बालों में डैंड्रफ को दूर करने में सहायक

      Apple Vinegar ke Fayde : सेब का सिरका(apple vinegar) डैंड्रफ को दूर करने के लिए काफी कारगर उपाय हैं सेब के सिरके में मौजूद एसिड डैंड्रफ को बढ़ने से रोकता है और बालों में मौजूद तेल की मात्रा को कम करता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल मजबूत हो जाते हैं इसके लिए 10 से 15 एमएल सेब के सिरके को दो गिलास पानी में मिलाकर घोल तैयार करे अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं इसके अच्छे परिणाम के लिए आप इस विधि को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें |

      और पढ़े – बालो की समस्या को दूर करने के घरेलु उपाय |
      Apple Vinegar ke Fayde

      6. लिवर के लिए फायदेमंद–

      Apple Vinegar ke Fayde : विशेषज्ञों के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हानिकारक विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालते हैं और लीवर को साफ करते है जिससे लीवर की कार्य क्षमता बढ़ती है और लीवर स्वस्थ रहता है इसे आप एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच सेब के सिरके को दिन में दो बार खाना खाने के आधा घंटा पहले या बाद में करें। (Apple Vinegar ke Fayde)

      7. दांतो के लिए सेब के सिरके के फायदे–

      सेब का सिरका (apple vinegar) दातों के रंग को सुधारने में काफी फायदेमंद हो सकता है यह दातों के पीलेपन में एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह कार्य करता है जिसके कारण दांतो का पीलापन खत्म हो जाता है और दांत चमकदार हो जाते हैं इसके प्रयोग के लिए सेब के सिरके और पानी के मिश्रण को कुछ समय तक मुंह में रखें और कुल्ला करें लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना काफी खतरनाक हो सकता है इससे दांतों की उपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए आवश्यकता से ज्यादा सिरका के सेवन से बचें|

      और पढ़े – दांतों की समस्या को दूर करने के घरलू उपाय |

      8. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद

      Apple Vinegar ke Fayde : दिल के रोगियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है इसका मुख्य कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। सेब के सिरके(apple vinegar) में पेक्टिन मौजूद होता है जो अंदर से खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है कई लोगों को इसके प्रयोग से एलर्जी भी हो सकती है इसलिए इसका प्रयोग डॉक्टर की सलाह से करें।

      9. जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

      यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आप सेब के सिरके (apple vinegar) का प्रयोग कर सकते हैं इसके प्रयोग से जोड़ों के दर्द में काफी जल्द राहत मिलेगी इसके प्रयोग के लिए दो चम्मच सेब के सिरके में एक चम्मच नारियल तेल को मिलाकर प्रभावित जगह पर मालिश करें नियमित यह उपचार करने पर दर्द की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी|

      सेब के सिरके के फायदे

      10. पेट फूलने की समस्या में राहत

      Apple Vinegar ke Fayde : सेब के सिरके (apple vinegar) का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं इसके अम्लीय गुण पेट के पाचक अग्नि को बढ़ाते हैं जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट फूलने अपच जैसी समस्याएं खत्म हो जाती है अपच पेट फूलने की समस्या के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर सेवन करें।

      यह भी पढ़े – दस्त की समस्या को तुरंत ठीक करने के घरेलु उपाय |

      सेब के सिरके का उपयोग

      नीचे हम सेब के सिरके के कुछ उपयोग बताने जा रहे हैं यह अलग-अलग उपाय अलग-अलग तरह की समस्याओं को दूर करने में अपना सकते हैं|

      • सेब के सिरके का उपयोग हम खाना बनाने में स्वाद के लिए कर सकते हैं
      • सेब के सिरके का उपयोग हम सलाद के ऊपर छिड़ककर भी इस्तेमाल कर सकते हैं
      • सेब के सिरके को एक या दो चम्मच पानी के साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं
      • सेब के सिरके में पानी मिलाकर बाल धो सकते हैं
      • सेब के सिरके और पानी के मिश्रण को चेहरे के दाग धब्बों को खत्म करने के लिए कर सकते हैं

      सेब के सिरके के नुकसान–

      सेब के सिरके के फायदे तो बहुत है लेकिन इसके ज्यादा मात्रा में या नियमित सेवन करने के नुकसान भी हो सकते हैं इसका रोजाना सेवन करने से अंधापन, गंजापन, सफेद बाल, दिल का रोग और नपुंसकता जैसी समस्याएं हो सकती हैं
      इसके अलावा ज्यादा मात्रा में सेब के सिरके का सेवन करने से और भी कई सारे साइड इफेक्ट हो सकते हैं जैसे-

      • पेट खराब होना
      • सीने में जलन
      • गले में जलन होना
      • मसूड़ों में सूजन
      • एलर्जी होना
      • जी मिचलाना
      • पेट दर्द होना
      apple vinegar ke fayde

      सेब के सिरके से जुड़ी सावधानियां–

      सेब के सिरके का सेवन करने से पहले हमें कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है नहीं तो हमें इसके काफी दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं

      बीमारियों में करें परहेज–

      यदि आपकी बोन मिनिरल डेंसिटी कम है तो आपको सेब के सिरके का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए नहीं तो इसके कुछ खतरनाक परिणाम देखने को मिल सकते हैं

      फलों के जूस के साथ करें परहेज–

      सेब के सिरके (apple vinegar) का सेवन खट्टे फलों के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि खट्टे फलों के एसिड और सेब के सिरके एसिटिक एसिड मिलकर काफी ज्यादा हो जाते हैं जोकि काफी नुकसानदायक हो सकता है इसके सेवन करने से पहले पानी मिलाकर पतला कर ले |

      चाय या कॉफी के तुरंत बाद सेवन ना करें–

      चाय या कॉफी पीने के तुरंत बाद सेब के सिरके (apple vinegar) का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी पाचन अग्नि को प्रभावित कर सकती है|

      त्वचा पर लगाने से पहले सावधानी बरतें–

      जैसा कि हमने बताया सेब का सिरका एसिटिक अम्ल होता है जो कि काफी खतरनाक होता है त्वचा में इसका प्रयोग करने से पहले पानी मिलाकर सिंपल जरूर इस्तेमाल करें, फिर इसका प्रयोग करें|

      दांतों में इस्तेमाल करने से पहले बरते सावधानी–

      यदि आप सेब के सिरके (apple vinegar) में बिना पानी मिलाये दांतो के लिए इस्तेमाल करते हैं तो यह दातों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए दातों में प्रयोग करने से पहले पानी मिलाकर इसे पतला जरूर करें|

      सेब का सिरका बनाने की विधि–

      बाजार में मिलने वाले सिरके के बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं जिससे कि सिरका काफी लंबे समय तक चलता है इस सिरके के कुछ अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलते हैं और यह काफी नुकसानदेह भी होता है इसलिए हम घर पर ही सिरका बनाने की विधि के बारे में जानेंगे-

      • सबसे पहले 10 सेब लें उन्हें अच्छे से धो लें
      • अब इन सेब को तीन से चार चार हिस्सों में काट लें
      • कटे हुए सेब को कमरे में रख दें जब तक कि यह भूरे रंग के दिखने ना लगे।
      • अब एक बड़ा सा जार लें और इसमें साफ पानी डालें
      • अब सेब के टुकड़ों को इस जार में डालकर पानी में डूबा दें
      • अब इसको किसी जालीदार कपड़े से बांध दें जिससे कि हवा अंदर तक जाती रहे
      • अब इस जार को किसी एकांत अंधेरी गर्म जगह पर रख दे
      • अब इसे 6 महीने तक ऐसे रहने दे और हफ्ते में एक दिन चम्मच से हिलाते रहे।
      • 6 महीने बाद जार को निकालें आप देखेंगे कि इसके ऊपर एक परत जम गई है यह बैक्टीरिया के कारण होता है
      • अब इसे किसी दूसरे जार में अच्छे कपड़े से छान लें और उस जार को फिर उसी कपड़े से ढक दें|
      • एक बार फिर से इस जार को किसी अंधेरी जगह पर एकांत रख दे
      • अब इसे 1 महीने के बाद छोटे बर्तन में निकाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं लंबे समय तक चलाने के लिए फ्रीज में स्टोर करके भी रख सकते हैं

      अब आप सेब के सिरके (apple vinegar) के फायदे और नुकसान के बारे में अच्छी तरह से परिचित हो चुके होंगे यदि आप सेब के सिरके के अच्छे लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसका सीमित मात्रा में और सही तरीके से इस्तेमाल करें, सेब के सिरके के फायदे और नुकसान दोनों पक्षों को ध्यान रखकर ही इसका सेवन करें यदि आप किसी बीमारी या समस्या से परेशान है और आप इसका उपचार सेब के सिरके के माध्यम से करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

      ज्यादा डिटेल में जानने के लिए हमारे youtube चैनल पर देखें |

      अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

      1. सेब का सिरका पीने से क्या लाभ होता है?

      सेब का सिरका पीने से हमें कुछ इस तरह के लाभ मिल सकते हैं जैसे-

      • मोटापा और वजन कम करने के लिए
      • डायबिटीज की समस्या में
      • मुहांसों को दूर करने में
      • त्वचा के निखार में
      • बालों में डैंड्रफ को दूर करने के लिए
      • लीवर के लिए
      • दातों की चमक बढ़ाने के लिए
      • जोड़ों के दर्द में

      सेब का सिरका के सेवन से हमें कुछ इस तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं

      2. एप्पल साइडर विनेगर का खतरा क्या है?

      एप्पल साइडर विनेगर का खतरा काफी ज्यादा होता है अगर इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह काफी फायदेमंद होता है इसका सेवन हफ्ते में दो बार करना फायदेमंद होता है साथ ही इसे खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए इससे शरीर के स्वास्थ्य में काफी नुकसान पहुंच सकता है|

      3. सेब का सिरका कितने दिन तक पीना चाहिए?

      यदि आप सेब के सिरके का प्रयोग किसी बीमारी या समस्या को दूर करने के लिए कर रहे हैं तो आपको इसका सेवन हफ्ते में दो बार करना फायदेमंद हो सकता है इसका अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदेह भी हो सकता है इसलिए आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें जब तक आपकी समस्या ठीक ना हो जाए|

      4. क्या एप्पल साइडर विनेगर आपके पेट को खराब कर सकता है?

      यदि आप सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं तो यह आपके पेट और स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है इसके अलावा यदि आप सेब के सिरके का अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं तो इससे आपके पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है|

      5. एक हफ्ते में वजन घटाने के लिए सेब का सिरका कैसे इस्तेमाल करें?

      एक हफ्ते में वजन घटाने के लिए आप सेब के सिरके को एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच सेब के सिरके का इस्तेमाल करें सेब के सिरके का अधिक सेवन करने से बचें यह काफी खतरनाक हो सकता है|

      6. एप्पल साइडर विनेगर को सुबह या रात में पीना बेहतर है?

      आप सेब के सिरके का सेवन सुबह या रात कभी भी कर सकते हैं लेकिन इसका सेवन खाना खाने की 1 घंटे पहले या बाद में करें, इसका सेवन खाली पेट ना करें इससे जलन जैसी समस्या पैदा हो सकती है|

      7. सबसे अच्छा सेब का सिरका कौन सा है?

      सबसे अच्छा सेब के सिरके की बात करें तो घर पर बनाया गया सेब का सिरका ही काफी अच्छा होता है कंपनी से मिलने वाला सेब का सिरका उतना फायदेमंद नहीं होता क्योंकि वो इसे काफी दिनों तक चलाने के लिए इसके बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं जो कि यह बैक्टीरिया हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं इसलिए सबसे अच्छा सेब का सिरका घर का होता है

      About Author

      admin

      See author's posts

      SendShareTweet

      Related Posts

      chukandar khane ke fayde
      आहार और स्वास्थ्य

      Chukandar Khane ke Fayde : चुकंदर खाने के फायदे |

      February 24, 2024
      santare khane ke fayde
      आहार और स्वास्थ्य

      संतरा खाने के फायदे – जाने 8 चमत्कारी फायदे|

      February 21, 2024
      गठिया का इलाज
      आहार और स्वास्थ्य

      गठिया बाय का रामबाण इलाज – कारण और लक्षण |

      February 21, 2024
      कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग
      आहार और स्वास्थ्य

      कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग : लक्षण और उपचार

      February 21, 2024
      safed musali
      आयुर्वेद

      Safed Musli ke Fayde: सफेद मूसली के 10 चमत्कारी फायदे |

      January 19, 2024
      khatti dakar ka ilaj : खट्टी डकार के घरेलू उपचार और जाने क्या है कारण |
      आयुर्वेद

      khatti dakar ka ilaj : खट्टी डकार के घरेलू उपचार और जाने क्या है कारण |

      December 25, 2023
      Next Post
      dengoo ke lakshan

      Dengue ke Lakshan : डेंगू के लक्षण, कारण और 8 घरेलु उपचार |

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      • 309 Followers

      Recommended

      Hydrocele : हाइड्रोसील के लक्षण और घरेलु उपचार |

      Hydrocele : हाइड्रोसील के लक्षण और घरेलु उपचार |

      January 18, 2024
      Loose Motion Home Remedies

      Loose Motion Home Remedies: दस्त लगने के कारण और तुरंत आराम पाने के घरेलु उपाय |

      August 7, 2023
      santare khane ke fayde

      संतरा खाने के फायदे – जाने 8 चमत्कारी फायदे|

      February 21, 2024
      Aloe Vera ke Fayde: एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए- एलोवेरा, फायदे और नुकसान |

      Aloe Vera ke Fayde: एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए- एलोवेरा, फायदे और नुकसान |

      August 6, 2023
      pet ki pathari ke gharelu upay

      पेट की पथरी के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज |

      January 20, 2024
      गठिया का इलाज

      गठिया बाय का रामबाण इलाज – कारण और लक्षण |

      February 21, 2024

      • About Us
      • Advertise
      • Privacy Policy
      • Contact Us

      DISCLAIMER
      All remedies are based on writers personal experiences, knowledge from ancient books and recent medical researches.
      © 2023 Vedicaushadhi. All rights reserved.

      No Result
      View All Result
      • Homepages
      • आयुर्वेद
      • आहार और स्वास्थ्य
      • घरेलू उपाय
      • जीवन शैली
      • योग
      • सुंदरता
        • आँख
        • ग्रूमिंग
        • बाल
        • स्कीन

      © 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.