Vedic Aushadhi
TRENDING
  • Contact Us
  • About Us
No Result
View All Result
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
SUBSCRIBE
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
No Result
View All Result
Vedic Aushadhi
No Result
View All Result
Home घरेलू उपाय

Safed Daag : सफेद दाग के लक्षण, कारण और घरेलु उपचार |

by admin
September 6, 2023
in घरेलू उपाय, सुंदरता, स्कीन
0
vedic aushadhi
1
SHARES
85
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Safed Daag : सफेद दाग एक त्वचा संबंधित रोग है कुछ लोग इसे कुष्ठ रोग मानकर काफी भयभीत हो जाते हैं लेकिन यह एक चर्म रोग होता है जिसका उपचार करके आसानी से ठीक किया जा सकता है भारत में चार फ़ीसदी लोग इस समस्या से ग्रसित है शुरुआती में यह छोटे आकार का होता है और धीरे-धीरे बड़ा आकर ले लेता है इसके होने पर शरीर में कोई दर्द या खुजली नहीं होती है लेकिन इसके होने पर हमें व्यक्तियों के बीच हीनता की भावना पैदा होती है तो आइए देर ना करते हुए सफेद दाग के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार के बारे में जानते हैं ।

  • सफेद दाग होने के कारण – Due to Vitiligo
  • सफेद दाग होने के लक्षण – Safed Daag ke Lakshan
  • सफेद दाग से बचाव – Prevention of White Spots
  • सफेद दाग को ठीक करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for vitiligo
    • सफेद दाग के लिए आहार- Diet for Vitiligo
    • डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए ?

      सफेद दाग होने के कारण – Due to Vitiligo

      शरीर में मेलोनोसाइट्स कोशिकाएं होती हैं जो त्वचा को प्राकृतिक रंग प्रदान करती हैं जब यह पर कोशिका नष्ट होने लगती है तब त्वचा का रंग बदलने लगता है और त्वचा पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं।

      इसके अलावा त्वचा पर सफेद दाग होने की कई कारण हो सकते हैं जो कि कुछ इस प्रकार है

      • त्वचा पर फंगल संक्रमण के कारण यह समस्या हो सकती है
      • शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण
      • शरीर की इम्यून सिस्टम की कमी के कारण त्वचा पर सफेद दाग हो सकते हैं यह रंग बनाने वाली मेलेनिन उत्पादक कोशिकाओ के प्रभावित होने के कारण होता है
      • आनुवांशिक कारण भी हो सकता है
      • केमिकल युक्त खराब क्वालिटी की प्लास्टिक की चप्पल या जूते इस्तेमाल करने से भी हो सकता है
      • सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रभाव के कारण हो सकता है

      चेहरे पर दाग होने की और भी कारण हो सकते हैं जिसका वैज्ञानिक रूप से कोई प्रमाण नहीं है

      • चोट लगने के कारण
      • तनाव के कारण
      • गर्भावस्था के कारण
      • थायराइड हार्मोन की कमी के कारण
      • माध्यमिक या डायबिटीज की समस्या के कारण

      यह कुछ कारण है जिनकी वजह से सफेद दाग की समस्या हो सकती है आइए अब जानते हैं कि इसके लक्षण क्या है ?

      Safed Daag
      freepik.com

      सफेद दाग होने के लक्षण – Safed Daag ke Lakshan

      सफेद दाग के लक्षण की बात की जाए तो शुरुआत में यह त्वचा के किसी छोटे हिस्से से पीले रंग से शुरू होकर धीरे-धीरे सफेद रंग में बदल जाते है शुरू में यह काफी छोटा होता है लेकिन समय के साथ उपचार ना करने पर जगह-जगह फैलकर बड़े चकत्ते का रूप ले लेता है

      इसके अलावा और भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जैसे-

      • त्वचा के रंग में परिवर्तन शुरू हो जाता है|
      • बालों का रंग बदलने लगता है|
      • आंखों का रंग हल्का होने लगता है|
      • सूर्य की किरणों के पढ़ने से जननांग व पेट पर धब्बे नजर आने लगते हैं|
      • जहां पर यह शुरू होता है वहां के बालों का कलर हल्का होने लगता है |

      सफेद दाग के ये कुछ लक्षण है जिनके होने पर हमें सफेद दाग की पुष्टि हो जाती है इसकी पुष्टि होने के बाद, इसके उपचार पर विशेष ध्यान देना चाहिए नहीं तो यह धीरे-धीरे और बढ़ता जाता है

      तो आइए अब देर ना करते हुए सबसे पहले हम इसके बचाव के बारे में जानते हैं और फिर घरेलू उपचार के बारे में जानेंगे तो लेख को अंत तक पढ़ते रहें |

      Safed Daag
      freepik.com

      सफेद दाग से बचाव – Prevention of White Spots

      सफेद दाग से बचाव के लिए हमें अपने जीवन शैली और खानपान में कुछ सावधानी बरतनी चाहिए जो कि कुछ इस प्रकार है

      • खट्टे अम्लीय खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
      • मछली खाने के बाद दूध का प्रयोग ना करें
      • अधिक मीठा और दूध दही का सेवन न करें
      • गर्म दूध में पिसी हुई हल्दी डालकर दिन में दो बार सेवन करें
      • त्वचा पर साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कम करें
      • सफेद दाग से ग्रस्त व्यक्ति को करेले की सब्जी का सेवन अधिक करना चाहिए
      • धूप में निकलने से पहले त्वचा को अच्छी तरह से ढक ले
      • सफेद दाग की समस्या में अंडे, मछली, बैगन जैसी खाद्य पदार्थों का सेवन न करे |
      • ज्यादा नमक का सेवन न करें |

      सफेद दाग को ठीक करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for vitiligo

      सफेद दाग को घरेलू उपचारों की मदद से ठीक किया जा सकता है और इसे शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सकता है इसकी अच्छे परिणाम के लिए किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह ले सकते है हालांकि यह बात स्पष्ट कर दें कि ये उपाय समस्या का इलाज नहीं है बल्कि इसे काफी हद तक कम किया जा सकता हैं आप इसे चिकित्सा उपचार के साथ करें इससे आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे तो आइए देर ना करते हुए कुछ घरेलू उपचारों के बारे में जानते हैं |

      1. तांबे के बर्तन के पानी का सेवन

      जिस व्यक्ति या महिला को सफेद दाग की समस्या है उसे तांबे के बर्तन के पानी का सेवन करना चाहिए यह सफेद दाग के खिलाफ एक सटीक आयुर्वेदिक इलाज के रूप में कार्य करता है शाम में तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह सेवन करें |

      Safed Daag

      2. मूली के बीज का प्रयोग–

      सफेद दाग के इलाज के लिए मूली के बीज का प्रयोग किया जा सकता है मूली के बीज अच्छी तरह पीस लें और सिरके के साथ मिलकर प्रभावित जगह पर लगायें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें अब इस पानी से अच्छी तरह धो ले, यह उपाय दिन में एक बार करें, हफ्तों में ही आपको इसके असर दिखने शुरू हो जाएंगे

      3. सरसों के तेल और हल्दी का प्रयोग

      सरसों के तेल और हल्दी का प्रयोग सफेद दाग की समस्या में किया जा सकता है हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के सफेद दागों को मिटाने का काम कर सकते हैं सरसों के तेल और हल्दी को मिलाकर सफेद दाग पर लगायें और सूखने दें |

      Safed Daag
      freepik.com

      4. सफेद दाग की समस्या के लिए लाल मिट्टी का प्रयोग–

      अदरक के रस के साथ लाल मिट्टी को मिलाकर लगाने से सफेद दाग की समस्या में काफी फर्क देखने को मिलता है दो बड़े चम्मच लाल मिट्टी और एक बड़े चम्मच अदरक के रस को मिलाकर त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में इसे पानी से धो लें यह उपचार दिन में एक बार करें |

      5. शहद और चंदन की लकड़ी का प्रयोग –

      सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए शहद और लाल चंदन की लकड़ी का प्रयोग किया जा सकता है लाल चंदन में ऐसे एंटीएक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके त्वचा के सफेद दागों में प्रभावी असर दिखाते हैं इसके उपचार के लिए एक बड़ा चम्मच शहद एक चम्मच लाल चंदन की लकड़ी का पाउडर और एक चुटकी हल्दी इन तीनों को आपस में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और त्वचा पर लगायें अब सूखने के बाद इसे पानी से धो ले इसके अच्छे परिणाम के लिए इसका रोजाना प्रयोग करें।

      freepik.com

      6. नीम की पत्ती और शहद का प्रयोग–

      नीम की ताजी पत्तियों का पेस्ट बनाकर एक चम्मच नीम का रस निकाल लें अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें यह प्रक्रिया दिन में तीन बार करें इसके काफी फायदे देखने को मिलते हैं आप इसका सेवन हमेशा के लिए भी कर सकते हैं इसके अलावा दो चम्मच अखरोट पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे प्रभावित जगह पर 20 मिनट लगाकर रखें यह सफेद दाग का काफी अच्छा उपाय है |

      ये भी पढ़े – नीम की पत्ती खाने के फायदे |

      7. सफेद दाग की समस्या के लिए तुलसी का प्रयोग–

      तुलसी का प्रयोग सफेद दाग की समस्या के लिए भी किया जा सकता है तुलसी एक कारगर औषधि है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो सफेद दागों को दूर करने में काफी फायदेमंद होते हैं इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस के साथ कुछ तुलसी के पत्तों को कुचल लें और प्रभावित जगह पर लगाएं |

      ये भी पढ़े – खाली पेट तुलसी खाने के चमत्कारी फायदे |

      8. सफेद दाग के लिए एलोवेरा का प्रयोग–

      जैसा कि एलोवेरा त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए काफी कारगर होता है वैसे ही सफेद दाग को दूर करने के लिए हम एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर इसको सीधा प्रभावित जगह पर लगाएं और कुछ घंटे के लिए छोड़ दें यह उपचार दिन में दो से तीन बार करें, इसके और अच्छे परिणाम के लिए आप इसके जूस का सेवन कर सकते हैं |

      ये भी पढ़े – एलोवेरा सेवन के चमत्कारी फायदे |

      सफेद दाग के लिए आहार– Diet for Vitiligo

      सफेद दाग की समस्या के लिए खानपान का काफी बड़ा योगदान होता है जिन्हें आप अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं

      • दालों का अधिक मात्रा में सेवन करे
      • हरी सब्जियों का सेवन करें जैसे पलक, करेला, प्याज, मूली, बथुआ आदि
      • चुकंदर के जूस तथा गाजर के जूस का सेवन करें
      • ड्राईफूड का इस्तेमाल करें
      freepik.com

      डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए ?

      यदि आप इस समस्या की शुरुआती में पुष्टि करना चाहते हैं तो हल्का सा दाग होने पर डॉक्टर के पास जाएं, लोग इइसे शरीर के पोषण की कमी मानकर इग्नोर कर देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए इसका एक्सपर्ट वुड लैंप टेस्ट के जरिए समस्या की पुष्टि की जाती है जिसमें अंधेरे कमरे में दाग पर खास तरह की लाइट डालकर चेक किया जाता है |

      बता दें कि इस रोग की प्रारंभिक अवस्था में इलाज करने से रोग को बढ़ाने से रोका जा सकता है इसलिए इसकी पुष्टि कराने के लिए तुरंत ही किसी डॉक्टर की सलाह लें ।

      ज्यादा आसान भाषा में जानने के लिए आप हमारी सोशल साईट से जुड़ सकते हैं |

      • Facebook
      • Instagram
      • Tweeter
      • Quora
      • Youtube

      अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न– FAQs

      1. सफेद दाग जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?

      सफेद दाग को जड़ से खत्म करने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार अपना सकते हैं जैसे-

      • तांबे के बर्तन के पानी का सेवन करें
      • मूली के बीज और सिरके के पेस्ट का प्रयोग करें
      • लाल मिट्टी और अदरक के रस के पेस्ट का प्रयोग करें
      • एलोवेरा का प्रयोग करें
      • सरसों के तेल और हल्दी के मिश्रण का प्रयोग करें

      यह कुछ उपचार है जिनका प्रयोग करके आप सफेद दाग की समस्या के लिए कर सकते हैं अच्छे परिणाम के लिए किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लें

      2. त्वचा पर सफेद धब्बे के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

      सफेद दाग धब्बे की सबसे अच्छी दवा ल्यूकोस्किन दवा होती है अब तक इसे एक लाख से अधिक मरीजों का सफल इलाज हो चुका है

      3. सफेद दाग कौन सी कमी से होता है?

      शरीर में सफेद दाग होने के कई कारण होते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं

      • त्वचा पर फंगल संक्रमण के कारण यह समस्या हो सकती है
      • शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण
      • शरीर की इम्यून सिस्टम की कमी के कारण त्वचा पर सफेद दाग हो सकते हैं यह रंग बनाने वाली मेलेनिन उत्पादक कोशिकाओ के प्रभावित होने के कारण होता है
      • आनुवांशिक कारण भी हो सकता है
      • केमिकल युक्त खराब क्वालिटी की प्लास्टिक की चप्पल या जूते इस्तेमाल करने से भी हो सकता है
      • सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रभाव के कारण हो सकता है

      4. सफेद दाग हटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

      सफेद दाग को हटाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए इसके साथ दाल, बथुआ, चुकंदर जूस जैसी खाद्य पदार्थ का ज्यादा मात्रा में सेवन करना चाहिए और सब्जियों में करेले का सेवन ज्यादा करना चाहिए |

      5. सफेद दाग क्यों हो जाता है ?

      शरीर में मेलोनोसाइट्स कोशिकाएं होती हैं जो त्वचा को प्राकृतिक रंग प्रदान करती हैं जब यह पर कोशिका नष्ट होने लगती है तब त्वचा का रंग बदलने लगता है और त्वचा पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं।

      About Author

      admin

      See author's posts

      SendShareTweet

      Related Posts

      गठिया का इलाज
      आहार और स्वास्थ्य

      गठिया बाय का रामबाण इलाज – कारण और लक्षण |

      February 21, 2024
      कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग
      आहार और स्वास्थ्य

      कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग : लक्षण और उपचार

      February 21, 2024
      कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज |
      घरेलू उपाय

      कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज |

      February 28, 2024
      पेशाब में जलन होने का कारण
      आयुर्वेद

      पेशाब में जलन होने का कारण और घरेलु उपाय |

      January 25, 2024
      पीरियड लाने का उपाय
      आयुर्वेद

      पीरियड लाने का उपाय : Periods Jaldi Lane ke Upay |

      January 25, 2024
      safed musali
      आयुर्वेद

      Safed Musli ke Fayde: सफेद मूसली के 10 चमत्कारी फायदे |

      January 19, 2024
      Next Post
      Green Tea ke Fayde : ग्रीन टी पीने के फायदे|

      Green Tea ke Fayde : ग्रीन टी पीने के फायदे|

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      • 309 Followers

      Recommended

      Home Remedies for Toothache – दांतों के दर्द से तुरन्त ही आराम |

      Home Remedies for Toothache – दांतों के दर्द से तुरन्त ही आराम |

      August 22, 2023
      Giloy ke Fayde

      Giloy ke Fayde-ब्रम्हांड की सबसे शक्तिशाली औषधि |

      August 12, 2023
      Loose Motion Home Remedies

      Loose Motion Home Remedies: दस्त लगने के कारण और तुरंत आराम पाने के घरेलु उपाय |

      August 7, 2023
      nariyal pani ke fayde

      Nariyal Pani : Nariyal Pani ke Fayde: नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान |

      August 6, 2023
      ल्यूकोरिया: सफेद पानी का रामबाण इलाज |

      ल्यूकोरिया: सफेद पानी का रामबाण इलाज |

      August 11, 2023
      khira khane ke fayde

      khira khane ke fayde : खीर खाने के 18 चमत्कारी फायदे |

      August 14, 2023

      • About Us
      • Advertise
      • Privacy Policy
      • Contact Us

      DISCLAIMER
      All remedies are based on writers personal experiences, knowledge from ancient books and recent medical researches.
      © 2023 Vedicaushadhi. All rights reserved.

      No Result
      View All Result
      • Homepages
      • आयुर्वेद
      • आहार और स्वास्थ्य
      • घरेलू उपाय
      • जीवन शैली
      • योग
      • सुंदरता
        • आँख
        • ग्रूमिंग
        • बाल
        • स्कीन

      © 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.