Vedic Aushadhi
TRENDING
  • Contact Us
  • About Us
No Result
View All Result
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
SUBSCRIBE
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
No Result
View All Result
Vedic Aushadhi
No Result
View All Result
Home आयुर्वेद

Shilajit ke Fayde : शिलाजीत के फायदे हिंदी

by admin
November 3, 2023
in आयुर्वेद, आहार और स्वास्थ्य, घरेलू उपाय, जीवन शैली
0
Shilajit ke Fayde : शिलाजीत के फायदे हिंदी
0
SHARES
264
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Shilajit ke Fayde : शिलाजीत हिमालय की पहाड़ियों में पाया जाता है यह पहाड़ियों की ऊपरी हिस्सों में पौधों और धातुओं के घटकों से मिलकर बनता है यह एक प्राकृतिक खनिज पदार्थ है जो दिखने में चिपचिपी पत्थर जैसे लगता है माना जाता है यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार शिलाजीत पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने की औषधि है मर्दानी ताकत बढ़ाने के साथ-साथ यह विभिन्न प्रकार के रोगों के उपचार में प्रयोग किया जाता है लेख के अंत में हमने शिलाजीत के उपयोग करने के तरीके और नुकसान को बताया है तो लेख को अंत तक पढ़ते रहें तो आइये सबसे पहले जानते हैं कि शिलाजीत क्या है इसका निर्माण कैसे होता है |

Shilajit ke Fayde
freepik.com

शिलाजीत क्या है – What is Shilajit ?

शिलाजीत एक प्राकृतिक खनिज पदार्थ है जिसका निर्माण प्राकृतिक रूप से अपने आप होता है हिमालय की चट्टानों से प्राप्त होने वाला यह पदार्थ हजारों साल के विघटन के बाद तैयार होता है शोधकर्ताओं का मानना है कि इसका निर्माण यूफोरबिया, रायलियाना और ट्राईफोलिया रेपेंस जैसे पौधों की प्रजातियां के अपघटन के बाद तैयार होता है |

यह काफी गर्म पदार्थ होता है जो शरीर के स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है यह चिपचिपा पदार्थ काले और भूरे रंग में होता है इसमें काफी ज्यादा मिनरल्स पाए जाते हैं जो दिमाग को तेज और मर्दाना शक्ति बढ़ाने में काफी फायदेमंद होते हैं इसकी पहचान करने के लिए, असली शिलाजीत में गोमूत्र जैसी गंध आती है इसका साथ कड़वा और कसैला होता है आइए अब देर ना करते हुए शिलाजीत के फायदे के बारे में जानते हैं |

Shilajit ke Fayde
freepik.com

शिलाजीत के फायदे– Shilajit ke Fayde

अब हम इसके फायदे के बारे में जानते हैं की शिलाजीत खाने के क्या फायदे होते हैं यदि आप शिलाजीत का सेवन करते हैं तो आपको किस प्रकार के फायदे प्राप्त होंगे और इन समस्याओं के उपचार के लिए आप शिलाजीत का सेवन कर सकते हैं |

1. थकान को दूर करने के लिए

यदि आप किसी कारणवश जल्दी थकान महसूस करते हैं तो आपको शिलाजीत का सेवन करना चाहिए शिलाजीत में कई मिनरल्स के साथ फूलविक और हुमिक एसिड पाया जाता है जो शरीर की थकान को जल्द ही राहत दिलाने में मदद करता है इसके साथ ही इसका सेवन करने से कुछ हद तक मोटापे की समस्या में भी राहत देखने को मिलती है।

2. मर्दानगी ताकत और बांझपन की समस्या को दूर करें

शिलाजीत मैं पाए जाने वाले गुण पुरुषों की मर्दानगी ताकत को बढ़ाने और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के कार्य करतें है शिलाजीत में टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन पाया जाता है जो यौन क्षमता को बढ़ाने के साथ पुरुषों के स्पर्म संख्या को भी बढ़ाते हैं इससे महिलाओं में बांझपन की समस्या खत्म हो जाती है |

ये भी पढ़े – मर्दानी ताकत बढ़ाने के लिए अस्वगंधे का सेवन करें |

Shilajit ke Fayde
freepik.com

3. ब्लड प्रेशर की समस्या में शिलाजीत के फायदे

ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने के लिए शिलाजीत काफी बेहतर विकल्पों में से एक है शिलाजीत के औषधि गुणों में से इसका एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है कई शोध में भी पता चला है कि शिलाजीत हाई बीपी की समस्या में काफी कारगर होता है |

ये भी पढ़े – ब्लड प्रेसर की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

4. डायबिटीज की समस्या में शिलाजीत के फायदे

डायबिटीज की समस्या को नियंत्रित करने के लिए शिलाजीत का उपयोग किया जा सकता है शिलाजीत में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं डायबिटीज की समस्या को नियंत्रित करने के लिए बेनिफिट आफ शिलाजीत कारगर हो सकता है।

ये भी पढ़े – डायबिटीज की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

Shilajit ke Fayde
freepik.com

5. दिमाग की शक्ति बढ़ाने में शिलाजीत के फायदे

इस लेख के शुरुआत में ही हमने बताया है कि शिलाजीत में फुल्विक एसिड पाया जाता है जो याददाश्त को बढ़ाने का काम करता है इस आधार पर हम कह सकते हैं कि शिलाजीत का सेवन करने से दिमाग की याददाश्त क्षमता बढ़ाई जा सकती है |

6. मूत्र संबंधित रोगों में शिलाजीत के फायदे

मूत्र संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शिलाजीत के काफी फायदे होते हैं दरअसल शिलाजीत में इम्यूनोस्ट्यूमूलेंट गुण पाए जाते हैं जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जो मूत्र संबंधित विकारों में काफी फायदेमंद साबित होते हैं आयुर्वेद में मूत्र संबंधी समस्या को ठीक करने के लिए शिलाजीत का प्रयोग किया जाता है |

Shilajit ke Fayde
freepik.com

7. शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए शिलाजीत का सेवन

कोविड महामारी के बाद लोगों में इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीज खाने का प्रचलन काफी तेज बढ़ गया है आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार शिलाजीत एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है जो शरीर की ताकत बढ़ाने के साथ साथ ही रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है इसके सेवन बुखार, सर्दी खांसी और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें ज्यादा मात्रा में करना नुकसानदायक हो सकता है |

ये भी पढ़े – शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलु उपाय |

8. जोड़ों के दर्द में शिलाजीत के फायदे

बढ़ती उम्र के प्रभाव या किसी कारणवश शरीर के जोड़ों में दर्द होना शुरू हो जाता है ऐसे में शिलाजीत का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है आयुर्वेद चिकित्सकों ने बताया कि शिलाजीत में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है जिससे इसके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द और सूजन में काफी राहत देखने को मिलती है|

ये भी पढ़े – कमर दर्द के कारण और घरेलु उपाय |

Shilajit ke Fayde
freepik.com

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे–

  • बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करें
  • पीरियड्स के मासिक धर्म चक्र को नियमित रखें
  • मासिक धर्म में होने दर्द और ऐंठन को दूर करें
  • वजन को घटाने में फायदेमंद
  • बालों के लिए फायदेमंद
  • चेहरे की चमक बढ़ाने में फायदेमंद

शिलाजीत का उपयोग – Use of Shilajit

शिलाजीत को उपयोग करने का कुछ तरीका इस प्रकार है जैसे–

  • इलायची के दाने और शहद के साथ शिलाजीत के पाउडर का सेवन करें|
  • शिलाजीत का सेवन घी या मक्खन के साथ भी कर सकते हैं|
  • नारियल तेल के साथ भी शिलाजीत का सेवन किया जा सकता है|
  • दूध के साथ भी शिलाजीत का सेवन किया जा सकता है|
  • किसी मीठे पदार्थ जैसे गुड़ या मिश्री के साथ शिलाजीत का सेवन किया जा सकता है|
Shilajit ke Fayde

सेवन करने का सही समय –

रात को सोने से पहले या व्यायाम करने से पहले किया जा सकता है लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में करना काफी फायदेमंद होता है ज्यादा मात्रा में करने से इसके कुछ गलत परिणाम देखने को मिल सकते हैं जैसे चेहरे में दाने, दाग, धब्बे, सर दर्द, दस्त जैसी समस्या ।

कितनी मात्रा में सेवन करें–

अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन शिलाजीत का सेवन 300 से 500 मिलीग्राम की मात्रा में करना चाहिए लेकिन शिलाजीत प्रयोग प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक क्षमता के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है

शिलाजीत के नुकसान ( Disadvantages of Shilajit)

शिलाजीत के फायदे तो बहुत है लेकिन कुछ परिस्थितियों में शिलाजीत के नुकसान भी हो सकते हैं जो कि इस प्रकार हैं –

  • शिलाजीत में ब्लड प्रेशर कम करने वाले गुण पाए जाते हैं इसके अलावा यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें |
  • यदि शिलाजीत का सेवन अशुद्ध रूप से किया जाए तो इससे नशा भी हो सकता है |
  • शिलाजीत की तासीर गर्म होती है जिस कारण अधिक सेवन करने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है |
  • यदि आप किसी भी मेडिसिन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो शिलाजीत का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें |

ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी इन प्लेटफार्म को विजित कर सकते हैं |

  • Facebook
  • Instagram
  • Tweeter
  • Quora
  • Youtube

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

1. शिलाजीत खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है ?

शिलाजीत का सेवन करने से पुरुषों में सेक्सुअल लाइफ और स्टेमिना को बढ़ाया जा सकता है इसके अलावा शिलाजीत का सेवन करने से कुछ इस प्रकार के फायदे होते हैं जैसे-

  • शरीर की ताकत बढ़ाने में
  • दिमाग की याददाश्त बढ़ाने में
  • थकान को दूर करने में
  • ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में
  • डायबिटीज की समस्या को दूर करने में
  • बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने में
2. पुरुष शिलाजीत का प्रयोग कैसे करें ?

यदि आप शिलाजीत का सेवन करना चाहते हैं तो आप इसे चने के आकर का बना ले और दूध के साथ सेवन करें इसके अलावा आप घी या मक्खन के साथ भी सेवन कर सकते हैं |

3. शिलाजीत का असर कितने दिन में शुरू हो जाता है?

यदि आप शिलाजीत का सेवन करते हैं तो आपको इसके असर दिखने में एक से दो महीने लग सकते हैं लेकिन आप इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते है तो शरीर में गर्मी बड जाती है जो की काफी नुकसानदेह होता है जैसे सर दर्द होना, चेहरे पर दाने निकलना, बुखार आना, दास्त जैसी समस्या हो सकती है इसलिए अच्छे परिणाम के लिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करें |

4. शिलाजीत कौन सी बीमारी में काम आता है ?

शिलाजीत बहुत ही प्रभावी और सुरक्षित है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है इसके प्रयोग से कुछ इस प्रकार बीमारी ठीक कर सकते हैं जैसे-

  • जल्दी थकान महसूस होना
  • डायबिटीज की समस्या
  • ब्लड प्रेशर की समस्या
  • हृदय रोग
  • पुरुष प्रजनन क्षमता की कमी
  • याददाश्त की कमी
  • जोड़ों के दर्द
5. 10 ग्राम शिलाजीत की कीमत क्या है ?

अलग-अलग जगह पर इसके अलग-अलग कीमत हो सकते हैं जैसे 10 ग्राम शिलाजीत की कीमत ₹300 से लेकर ₹600 तक होती है|

6. शिलाजीत कब नहीं खाना चाहिए ?

शिलाजीत को कभी खट्टे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए इससे पेट खराब, अपच और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है|

7. क्या शिलाजीत को रोज लेना ठीक है ?

हां शिलाजीत का सेवन रोज लेना ठीक है लेकिन सीमित मात्रा में आप इसका सेवन 300 से 500 मिलीग्राम की मात्रा में कर सकते हैं|

8. शिलाजीत गर्म है या ठंडा ?

शिलाजीत गर्म होता है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करें |

About Author

admin

See author's posts

SendShareTweet

Related Posts

chukandar khane ke fayde
आहार और स्वास्थ्य

Chukandar Khane ke Fayde : चुकंदर खाने के फायदे |

February 24, 2024
santare khane ke fayde
आहार और स्वास्थ्य

संतरा खाने के फायदे – जाने 8 चमत्कारी फायदे|

February 21, 2024
गठिया का इलाज
आहार और स्वास्थ्य

गठिया बाय का रामबाण इलाज – कारण और लक्षण |

February 21, 2024
कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग
आहार और स्वास्थ्य

कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग : लक्षण और उपचार

February 21, 2024
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज |
घरेलू उपाय

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज |

February 28, 2024
पेशाब में जलन होने का कारण
आयुर्वेद

पेशाब में जलन होने का कारण और घरेलु उपाय |

January 25, 2024
Next Post
Pet Dard ka ilaj : पेट दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज |

Pet Dard ka ilaj : पेट दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • 309 Followers

Recommended

pet ki pathari ke gharelu upay

पेट की पथरी के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज |

January 20, 2024
पीरियड लाने का उपाय

पीरियड लाने का उपाय : Periods Jaldi Lane ke Upay |

January 25, 2024
Aloe Vera ke Fayde: एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए- एलोवेरा, फायदे और नुकसान |

Aloe Vera ke Fayde: एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए- एलोवेरा, फायदे और नुकसान |

August 6, 2023
Khansi ke Gharelu Upay – खांसी ठीक करने के घरेलु उपाय|

Khansi ke Gharelu Upay – खांसी ठीक करने के घरेलु उपाय|

August 29, 2023
gais ki samsaya se chutkara pane ke gharelru upaay

Home Remedies for Gas Problem : गैस की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपचार |

August 9, 2023
chukandar khane ke fayde

Chukandar Khane ke Fayde : चुकंदर खाने के फायदे |

February 24, 2024

  • About Us
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

DISCLAIMER
All remedies are based on writers personal experiences, knowledge from ancient books and recent medical researches.
© 2023 Vedicaushadhi. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • Homepages
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.