Angoor khane ke fayde : अंगूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है अंगूर को फलों की रानी कहा जाता है अंगूर एक ऐसा फल है जिसे खाना लगभग हर कोई पसंद करता है आपको बता दें कि अंगूर सिर्फ स्वाद में नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है अंगूर आपको विभिन्न विभिन्न रंग के बाजार में मिल जाएंगे जैसे – बैगनी, लाल, काले, गहरे नीले, पीले, हरे नारंगी, और गुलाबी।

अंगूर में पाए जाने वाले पोषक– Nutrients Found in Grapes
अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद गुणकारी माने जाते हैं अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, और इन्हीं के साथ पोटैशियम कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है अंगूर में फ्लेवोनायडस और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार माने जाते हैं
इतना ही नहीं अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं अंगूर के सेवन से इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है तो वहीं इसके सेवन से वजन को भी बढ़ाया जा सकता है तो देर किस बात की आइए जानते हैं अंगूर खाने के क्या-क्या फायदे हैं |
अंगूर खाने के फायदे- Angoor khane ke fayde
थकान-
जो लोग काम के दौरान जल्दी थक जाते हैं उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए | अंगूर थकान से लड़ने के लिए और ऊर्जा के स्तर को सुधारने के लिए काफी अच्छा आहार माना गया है अंगूर में उपस्थित विटामिन मैग्नीशियम फास्फोरस पोषक तत्व ऊर्जा बढ़ाने और थकान को कम करने में मदद करते हैं अंगूर का सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और इसके सेवन से शरीर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है |

कोलेस्ट्रॉल-
अंगूर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए गुणकारी होता है इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाने का काम करता है इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण रखने में भी मदद करता है|
ब्लड प्रेशर-
अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है आपको बता दें कि अंगूर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है ब्लड प्रेशर मरीजों को अंगूर अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए जिससे ब्लड प्रेशर को कम किया जा सके।
यह भी पढ़े – ब्लड प्रेसर की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

कैंसर-
अंगूर के एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर को कैंसर सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत मददगार है लंबे समय से चल रही सूजन पर रोक तथा कैंसर के खतरे को कम करने में सक्षम है कैंसर के खतरे को कम करने के अलावा अंगूर कैंसर की विकास और कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को दबाने में भी मदद करते हैं|
इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अंगूर काफी लाभदायक होते हैं अंगूर के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण, बिमारीयों से बचाने में मदद कर सकती हैं|
आंखों-
अंगूर को आंखों की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है आंखों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए अपनी डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े – आँखों की समस्या जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

कब्ज-
अंगूर कब्ज के उपचार में काफी लाभदायक होता है अंगूर में उपस्थित फाइबर पाचन एंजाइमों को बढ़ाने में मदद करता है यह पाचन की समस्या कम करता है और नियमित मल त्याग की क्रिया को बढ़ाता है
अंगूर में उच्च मात्रा में पानी होता है जिससे अपच और पेट में होने वाली अनावश्यक जलन में भी लाभ होता है|
हड्डियों के लिए-
अंगूर में विभिन्न पोषक तत्व जो आपकी हड्डियों को पोषित कर उसे मजबूत व स्वस्थ बनाते हैं अंगूर में उपस्थित तांबा, लौह, मैगनीज जैसे पोषक हड्डी को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं|

अंगूर खाने के और भी फायदे
- नियमित रूप से अंगूर के सेवन करने से बालों के झड़ने को रोका जा सकता है
- अंगूर का इस्तेमाल रूसी से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है
- अंगूर का सेवन करने से भी त्वचा मैं काफी निखार आता है
- अंगूर का सेवन करने से चेहरे के दाग को कम किया जा सकता है
- अंगूर का सेवन से शरीर में हुई कुछ प्रकार की सूजन को कम किया जा सकता है
- अंगूर खाने से हृदय की बीमारियों में काफी लाभ होता है
- अंगूर कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को दबाने में भी मददगार होता है

अंगूर के नुकसान- Disadvantages of grapes
- इससे आपको अपच भी हो सकती है कुछ कुछ मामलों में दस्त का भी कारक बना है
- वैसे तो अंगूर में बहुत ही कम कैलोरी होती है परंतु इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका कुछ किलो वजन बढ़ सकता है
- यदि आपका शरीर फ्रुक्टोज से संवेदनशील है तो इसका सेवन करने से आपके लिवर और किडनी की कार्य क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है
- इसके ज्यादा सेवन से आपको गैस की शिकायत भी हो सकती है
- यदि आप पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन नहीं करते हैं तो अंगूर के अधिक सेवन से आपको उबकाई और उल्टी हो सकती है वैसे तो यह बहुत दुर्लभ है परंतु यह संभव है कि आपको अंगूर से एलर्जी हो |
इसलिए आवश्यक है कि इसे आप सीमित मात्रा में खाएं और कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखें
अंगूर खाने का सही समय
अंगूर का सेवन सुबह के वक्त करने की सलाह दी जाती है अंगूर में मौजूद चीनी आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है अंगूर में पानी की मात्रा भी अधिक होती है जो आपको पूरे दिन हाइड्रेट रखने में मदद करती है और सुबह कि समय पर अंगूर खाने से आपका पाचन भी ठीक रहेगा|
दी हुई जानकारी आपको कैसी लगी यदि आपको अच्छी हो लगी हो तो आप कमेंट,शेयर जरूर करें जिससे और भी लोगों को इसका लाभ हो | वैदिक औषधि आपके अच्छे स्वास्थ की कामना करता है|
Comments 1