Vedic Aushadhi
TRENDING
  • Contact Us
  • About Us
No Result
View All Result
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
SUBSCRIBE
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
No Result
View All Result
Vedic Aushadhi
No Result
View All Result
Home आयुर्वेद

Millet : मिलेट खाने के फायदे |

by admin
August 7, 2023
in आयुर्वेद, आहार और स्वास्थ्य, घरेलू उपाय
0
Millets khane ke fayde
0
SHARES
54
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Millet : आयुर्वेद के अनुसार मिलेट को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद आहार माना गया है मिलेट न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं जिस कारण मिलेट को न्यूट्रीशन का पावर हाउस कहा जाता है हम जिन अनाजों का सेवन करते हैं उसमें फाइबर का होना अति आवश्यक है मिलेट ही एक ऐसा आहार है जिसमें अधिक न्यूट्रिशन पाए जाते हैं मिलेट में अधिक न्यूट्रिशन होने के कारण इसे चमत्कारी आहार भी कहते हैं आज के इस लेख में हम मिलेट के बारे में जानेंगे की मिलेट क्या है मिलेट में न्यूट्रिशन क्या क्या होते हैं मिलेट खाने के फायदे क्या है और यह कितने प्रकार के होते हैं|

Millet

मिलेट के न्यूट्रिशन- Millet Nutrition

Millet : मिलेट न्यूट्रीशन से भरपूर आहार होता है मिलेट को न्यूट्रिशन का पावर हाउस कहा जाता है इनका सेवन करने से शरीर को नेचुरल तरीके से हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते रहते हैं जिनकी वजह से हमें किसी भी तरह की विटामिंस व मिनरल्स दवा नहीं लेनी पड़ती। इतना ही नहीं हमारे शरीर को जितनी मात्रा में पोषण की जरूरत होती है उतनी मात्रा हमारा शरीर अवशोषित कर लेता है बाकी मल के रास्ते से बाहर निकाल देता है इस प्रकार इसके कोई साइड इफेक्ट भी देखने को नहीं मिलते हैं|

Millet : मिलेट में काफी तरह के पोषक तत्व देखने को मिलते हैं जैसे प्रोटीन, विटामिन बी, फाइब,र कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, पोटैशियम, सेलेनियम और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसके अलावा मिलेट में एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई और गुण पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं|

मिलेट क्या है | What is millet?

Millet : कुछ मोटे अनाजों को ही मिलेट कहा जाता है जिसमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावा, कंगनी, जीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू जैसे अनाज शामिल हैं लेकिन जब मिलेट की बात आती है तब बाजरा का ही नाम आता है क्योंकि बाजरा मिलेट का सबसे लोकप्रिय आहार है अनाज उपयोगिता के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है|

  • पॉजिटिव अनाज
  • न्यूट्रल अनाज
  • नेगेटिव अनाज

इसमें पॉजिटिव अनाज और न्यूट्रल अनाज को ही मिलेट कहा जाता है|

Millet

पोषक तत्वों के आधार पर मिलेट्स के प्रकार-

Millet : स्वस्थ रहने के लिए ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो | पोषक तत्वों के आधार पर मिलेट्स को काफी स्वास्थ्यवर्धक माना गया है मिलेट्स में न्यूट्रिशन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जोकि हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं पोषक तत्वों के आधार पर मिलेट्स को तीन भागों में बांटा गया है|

1. सकारात्मक अनाज (Positive Grain)-

Millet : वह अनाज जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो जिनमें रोगों को ठीक करने की सकती हो और जिनमें चिकित्सीय गुण मौजूद हों उन्हें सकारात्मक अनाज कहा जा सकता है जैसे कि कुटकी, कंगनी, हरी, कंगनी, झंगोरा, कोदायें या सान्वा आदि

2. तटस्थ अनाज (Neutral Grain)-

Millet : वह अनाज जिनका सेवन करने से हमारे शरीर के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता और हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा होती है अर्थात हमारा शरीर जैसा है वैसा ही रखते हैं यह तटस्थ अनाज होते हैं जैसे बाजरा, रागी, ज्वार, मक्का, चना आदि|

3. नकारात्मक अनाज (Negative Grain)-

वह अनाज जिसमें किसी भी तरह के चिकित्सीय गुण नहीं पाए जाते और जिनका सेवन लंबे समय तक करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है उन्हें नकारात्मक अनाज कहते हैं जैसे गेहूं वा चावल।

Millet

बीजों के आधार पर मिलेट्स के प्रकार-

मिलेट्स के तौर पर नियमित खाए जाने वाले भोजन के अनाज को दो भागों में बांटा गया है|

1. छोटे दाने वाले अनाज ( Minor Millets)-

जो दाने आकार में छोटे होते हैं उन्हें छोटे दाने वाले अनाज की श्रेणी में रखा जाता है जैसे कंगनी, हरी, कंगनी, कुटकी, कोदो, झंगोरा आदि|

2. मोटे दाने वाले अनाज (Major Millets)-

मोटे दाने वाली फसलों के उन बीजों को रखा जाता है जो आकार में मोटे होते हैं जैसे रागी, ज्वार, बाजरा, चना, मूंग, मक्का। मोटे दाने वाले अनाज की तुलना में छोटे दाने वाले अनाज में ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं इसलिए लोग आजकल फिर से इन अनाजों की ओर रुख मोड़ने लगे हैं|

Millet

मिलेट खाने के फायदे : benefits of eating millet

1. शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए मिलेट का सेवन–

Millet : शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए मिलेट का सेवन करना काफी लाभदायक होता है मिलेट में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्व न्यूट्रीशन पाया जाते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और शरीर में होने वाली पेट संबंधी समस्याओं को ठीक करते हैं जिस कारण मिलेट हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं|

और भी पढ़े – शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय का सेवन |

millet

2. शरीर में ताकत बनाए रखने के लिए मिलेट का सेवन-

Millet : गलत खानपान और गलत आदतों के कारण आई कमजोरी को दूर करने के लिए मिलेट एक अच्छा उपाय है मिलेट का सेवन करने से शरीर की ऊर्जा स्तर को बढ़ाया जा सकता है मिलेट में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन शरीर को एनर्जी प्रदान करने और एक्टिव बनाने में में अहम भूमिका निभाता है मिलेट के नियमित सेवन से शरीर की ऊर्जा को बरकरार रखा जा सकता है|

और भी पढ़े – शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए अस्वगंधा का सेवन |

3. बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने के लिए मिलेट का सेवन-

Millet : बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए आप मिलेट का सेवन कर सकते हैं मिलेट में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं जिससे उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है और मिलेट में पाए जाने वाले पोषण चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी मददगार होते हैं इसके अलावा मिलेट में सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे पोषण पाए जाते हैं जो सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से स्किन की रक्षा करते हैं और स्कीम के मलिन किरण की प्रक्रिया को कम करते हैं जिससे स्किन में चमक बनी रहती है|

millet ke fayde

4. बालों के लिए मिलेट के फायदे-

Millet : मिलेट बालों से संबंधित रोग जैसे रूसी छाल रोग और सिर की सूजन आदि समस्या को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं वैदिक विशेषज्ञ के अनुसार मिलेट की प्रयोग से गंजेपन की समस्या से भी बचाव कर सकते हैं अगर आप झड़ते हुए बालों से परेशान हैं तो आप मोटे अनाज का सेवन शुरू कर दें यह बालों के लिए काफी फायदेमंद होते है इससे आपके बाल घने लंबे और मजबूत होने की चाहत पूरी हो सकती है मिलेट में केराटिन प्रोटीन पाया जाता है इसी के साथ यह स्कैल्प में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ावा देते हैं जो दो मुंहे बालों को रोकने के साथ-साथ बालों को झड़ने से बचाते हैं|

ये भी पढ़े – बालो की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय |

5. शरीर के विषैले पदार्थ निकालने में मिलेट का सेवन-

Millet : मिलेट का सेवन करने से शरीर के विषैले पदार्थ को निकाला जा सकता है मिलेट में पाए जाने वाले न्यूट्रिशन शरीर के अंदर जाकर रासायनिक प्रक्रिया को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिससे शरीर की मल त्यागने की क्रिया नियमित हो जाती है और शरीर के विषैले पदार्थ इसी मल के साथ आसानी से बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर शुद्ध निरोगी बना रहता है|

6. मधुमेह रोग में मिलेट का सेवन-

Millet : आजकल जो हम अनाज खाते हैं वह नकारात्मक अनाज गेहूं और चावल है इनमें फाइबर की मात्रा केवल 0.2 से 1.2 प्रतिशत ही होती है जो ऊपरी परत छिलके में ही होता है और पालिश करने के बाद वह भी समाप्त हो जाता है

इसके अलावा हम वर्तमान में मैदा से बने प्रोडक्ट का सेवन करते हैं जिसमें गेहूं के आटे को मैदा बनाने के लिए अलोक्सोन रसायन का प्रयोग किया जाता है जिससे बने पदार्थ के नियमित सेवन से यह रसायन धीरे-धीरे शरीर की पांक्रियाटिक ग्रंथि में बीटा कणों को उत्पन्न करने की शक्ति कम करता रहता है जो कि मधुमेह का कारण बनता है|

Millet

Millet : मिलेट आहार पॉजिटिव ग्रेन्स फाइबर युक्त होता है और इसमें ऐसे पोषण पाए जाते हैं जो डायबिटीज की समस्या में काफी कारगर होते हैं आप मिलेट का सेवन करके मधुमेह की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं|

7. त्वचा के लिए मिलेट के फायदे-

Millet : मिलेट त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है यह त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ त्वचा में नमी और बेजान होने से रोकता है इसके सेवन से आपकी स्किन ग्लोइंग दिखती है और हाइड्रेट रहती है इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए ज्यादा मात्रा में करना नुकसानदेह भी हो सकता है जिससे आपकी खूबसूरती बिगड़ सकती है अक्सर ब्यूटीशियन हमें मोटे अनाज को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं|

8. त्वचा को यूवी रेडिएशन से बचाओ-

Millet : मिलेट में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो कि एक नेचुरल सनस्क्रीन का काम करती है और स्किन को डैमेज होने से बचाती है मिलेट के सेवन से स्किन को हानिकारक सूरज की किरणों वाली यूवी रेडिएशन से बचाया जा सकता है इसलिए अपनी डाइट में मिलेट आहार को जरूर शामिल करें।

millet

9. अस्थमा रोग में मिलेट का सेवन-

Millet : मिलेट का सेवन करने से अस्थमा जैसे रोगों में काफी राहत देखने को मिलती है मिलेट में ऐसे आवश्यक पोषक पाए जाते हैं जो अस्थमा के अटैक घबराहट और सांस से जुड़ी परेशानियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में एक शील्ड बना देते हैं जो हर तरह के इंफेक्शन से शरीर की रक्षा करते हैं इसलिए नियमित भोजन में मिलेट को शामिल करने से खतरनाक बीमारियों से बचने में राहत मिलती है|

10. एसिडिटी में मिलेट का सेवन-

Millet : एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मिलेट आहार का सेवन कर सकते हैं मिलेट आहार में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो प्राकृतिक रूप से शरीर में पाए जाने वाले अम्ल को दूर करने का कार्य करते हैं जिससे एसिडिटी की समस्या नेचुरल तरीके से खत्म हो जाती है इसी कारण इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के एसिड को न्यूट्रल करने में कारगर होते हैं|

11. प्रेगनेंसी में मिलेट का सेवन-

Millet : प्रेग्नेंसी के समय मोटे अनाज खाने की सलाह दी जाती है खासकर उन रोगी को जो कब्ज गैस की समस्या से परेशान रहते हैं मिलेट का सेवन करने से शरीर की पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है जिससे कब्ज गैस की समस्या में राहत मिलती है इसी के साथ मिलेट में कैल्शियम और आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जोकि मिलेट शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी को पूरा करते हैं|

ये भी पढ़े – प्रेग्मेंसी में 1 से 9 महीने तक क्या खाना चाहिए |

 pregnancy me millet khane ke fyade

12. स्टोन के रोकथाम में मिलेट के फायदे-

Millet : स्टोन के रोकथाम के लिए मिनट का सेवन करना एक अच्छा उपाय है यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं जिससे पथरी बनने की आशंका लगभग कम हो जाती है|

ये भी पढ़े – पेट की पथरी को जड़ से खत्म करने के घरेलु उपाय |

13. मोटापा घटाने के लिए मिलेट का सेवन-

Millet : शरीर का मोटापा घटाने के लिए मिलेट का सेवन काफी फायदेमंद होता है बाजरे में अधिक मात्रा में फाइबर और एमिनो एसिड पाया जाता है जब हम मिलेट आहार का सेवन करते हैं तब फाइबर और ट्रिप्टोफैन के कारण भोजन बहुत धीमी गति से पचता है जिसके कारण हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और हमें लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता जिससे हम ज्यादा खाने से बच जाते हैं और पेट में जमा फैट वसा बर्न होने लगती है जिससे मोटापा और वजन घटने लगता है|

ये भी पढ़े – पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के घरेलु उपाय |

14. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मिलेट के फायदे-

Millet : मिलेट अनाजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है यह पाचन को बेहतर बनाने का काम करते हैं मिलेट के नियमित सेवन से कब्ज पेट फूलना, सूजन, ऐठन जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं इसके अलावा लीवर किडनी के स्वस्थ में बढ़ावा मिलता है|

ये भी पढ़े – पाचन शक्ति को बढाने के लिए केले के फायदे |

15. हार्ट अटैक का खतरा और दिल को स्वस्थ रखने के लिए मिलेट का सेवन-

Millet : मिलेट में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रोल के लेवल को बढ़ने से रोकते हैं और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं जिससे कारण है हृदय से जुड़े रोगों में काफी फायदा मिलता है मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देकर ब्लड को नियंत्रण चलाने में सहायक होती हैं जो हार्ट अटैक और दिल के दौरे के खतरे को कम कर देते है|

16. कैंसर के रोग में मिलेट के फायदे–

Millet : कैंसर से छुटकारा पाने के लिए मिलेट के काफी फायदे हैं क्योंकि मिलेट में प्रचुर मात्रा में प्लांट लिगनेन पाया जाता है जो पाचन तंत्र में पहुंचने के बाद एनिमल लिगनेन में बदल जाता है प्लांट लिगनेंस हमारे शरीर में पहुंच जाने के बाद स्टेरॉयड जैसी संरचना का निर्माण करते हैं जिसके कारण शरीर में प्रदूषण करने वाली कोशिकाएं पनप नहीं पाती है और घुलनशील लिगनेन शरीर के ब्लड में खुलकर कोशिकाओं में होने वाले प्रदूषण कैंसर सेल्स को साफ करते हैं जिससे धीरे-धीरे कैंसर खत्म हो जाता है|

और भी ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारे इन प्लेटफार्म पर विजिट कर सकते हैं

  • Facebook
  • Instagram
  • Tweeter
  • Quora
  • Youtube

कंक्लुजन-

इसमें तो कोई शक नहीं कि मिलेट हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद है कुछ लोग तो आज से ही मिलेट खाना शुरू कर देंगे और देखा जाए तो मिलेट खाना भी चाहिए क्योंकि इसमें इतने ज्यादा पोषण पाए जाते हैं जो शरीर के छोटे-मोटे रोगों को चुटकियों में ठीक कर सकते हैं लेकिन ध्यान दें कि यह किसी भी बीमारी का इलाज नहीं हो सकता यह उसके प्रभाव और लक्षण को कम कर सकता है किसी भी बीमारी के इलाज के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं|

दी हुई जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करें यदि आपको भी सेहत से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप निसंदेह पूछ सकते हैं वैदिक विशेषज्ञ उसका जल्द ही उपाय बताएंगे|

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न– FAQs

क्या रोज बाजरा खाना ठीक है?

-जी हां हम रोज बाजरे को नियमित खा सकते हैं बाजरे को हम नियमित अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं बाजरा खाने से काफी लाभ देखने को मिलते है इससे शरीर में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है इसकी मात्रा का विशेष ध्यान दें ज्यादा मात्रा में सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है|

मिलेट्स में कौन-कौन से अनाज आते हैं?

-मिलेट्स में मोटे अनाज आते हैं जैसे रागी, ज्वार, बाजरा, चना, मूंग, मक्का, कंगनी, कुटकी, रागी, कोदो, कुट्टू आदि अनाज मिलेट्स में आते हैं|

बाजरा किसे नहीं खाना चाहिए?

-वैसे तो बाजरा सभी के लिए खाना फायदेमंद होता है लेकिन थायराइड की समस्या वाले लोगों को बाजरे का सेवन करने से बचना चाहिए|

मिलेट कौन सा फसल है?

-मिलेट्स में कई सारी फसल आती हैं जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कुटकी और कुट्टू जैसे फसल है मिलेट को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें अपेक्षाकृत अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं|

About Author

admin

See author's posts

SendShareTweet

Related Posts

chukandar khane ke fayde
आहार और स्वास्थ्य

Chukandar Khane ke Fayde : चुकंदर खाने के फायदे |

February 24, 2024
santare khane ke fayde
आहार और स्वास्थ्य

संतरा खाने के फायदे – जाने 8 चमत्कारी फायदे|

February 21, 2024
गठिया का इलाज
आहार और स्वास्थ्य

गठिया बाय का रामबाण इलाज – कारण और लक्षण |

February 21, 2024
कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग
आहार और स्वास्थ्य

कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग : लक्षण और उपचार

February 21, 2024
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज |
घरेलू उपाय

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज |

February 28, 2024
पेशाब में जलन होने का कारण
आयुर्वेद

पेशाब में जलन होने का कारण और घरेलु उपाय |

January 25, 2024
Next Post
White Hair : सफेद बाल होने के कारण तथा आसान कारगर  घरेलु उपचार |

White Hair : सफेद बाल होने के कारण तथा आसान कारगर घरेलु उपचार |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • 309 Followers

Recommended

pasli dard ke upay

Pasli me Dard : पसली में दर्द के कारण, और आसान घरेलु उपचार |

August 29, 2023
santare khane ke fayde

संतरा खाने के फायदे – जाने 8 चमत्कारी फायदे|

February 21, 2024
Millets khane ke fayde

Millet : मिलेट खाने के फायदे |

August 7, 2023
Makka Khane ke Fayde: मक्का खाने के 10 चमत्कारी  फायदे और नुकसान |

Makka Khane ke Fayde: मक्का खाने के 10 चमत्कारी फायदे और नुकसान |

August 5, 2023
पपीता खाने के फायदे

Papita Khane ke Fayde : चमत्कारी फायदे और नुकसान |

February 21, 2024
pet ki pathari ke gharelu upay

पेट की पथरी के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज |

January 20, 2024

  • About Us
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

DISCLAIMER
All remedies are based on writers personal experiences, knowledge from ancient books and recent medical researches.
© 2023 Vedicaushadhi. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • Homepages
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.