Safed Musli ke Fayde : सफेद मुसली का नाम तो आपने सुना ही होगा, सफेद मूसली एक ऐसी शक्तिवर्धक जड़ी-बूटी है जिसका मुख्य इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन सफेद मूसली के फायदे सिर्फ सेक्स क्षमता बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है इसके अलावा यह गठिया, डायबिटीज, यूटीआई, कैंसर आदि जैसी बीमारियों को दूर करने में भी उपयोगी होता है। आज के इस लेख में हम सफेद मुसली से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में जानेगे जैसी की इसमें पाये जाने वाले पोषण क्या-क्या हैं इसके फायदे क्या है इसके नुकसान क्या है तो लेख को अंत तक पढ़ते रहें |

सफेद मुसली में पाये जाने वाले पोषक तत्व – Nutrients found in Safed Musli
आयुर्वेद के अनुसार सफेद मूसली की जड़ें काफी ज्यादा गुणकारी होती हैं। ये जड़ें विटामिन और खनिजों का भंडार होती हैं। सफेद मूसली की जड़ों के अलावा इनके बीजों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इन जड़ों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, सैपोनिंस,फाइबर जैसे कई पोषक तत्व और कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम खनिज पाए जाते हैं।
सफेद मुसली के औषधीय गुण – Medicinal Properties of Safed Musli
सफेद मूसली की जड़ें और बीजों का इस्तेमाल औषधि के रुप में ज्यादा किया जाता है। सफेद मूसली (Safed Musli ) का उपयोग सेक्स संबंधी समस्याओं के लिए अधिक होता है लेकिन इसके अलावा सफेद मूसली का इस्तेमाल आर्थराइटिस, कैंसर, मधुमेह (डायबिटीज),नपुंसकता आदि रोगों के इलाज और शारीरिक समस्याओ को दूर करने के लिए किया जाता है यह शरीर की कमजोरी दूर करने की सबसे प्रचलित आयुर्वेदिक औषधि है।आइये आब देर न करते हुए सफेद मुसली के फायदों और सेवन विधि के बारें में जानते हैं इसके बाद हम कुछ सावधानियों के बारें में भी बात करेंगे |

सफेद मुसली के फायदे – Safed Musli ke Fayde
1- सेक्स पावर बढ़ाने में :
सफेद मूसली (Safed Musli ) के फायदे के बारे में बात करेंगे तो इसके सेवन से यौन शक्ति को बढ़ाया जाता है वहीं कुछ लोग तो इसका इस्तेमाल हर्बल वियाग्रा के तौर पर भी करते हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि सफेद मूसली पाउडर में ऐसे गुण होते हैं जो कामोत्तेजना को बढ़ाने के साथ टेस्टोस्टेरोन जैसे प्रभाव वाले सेक्स हार्मोन का स्तर को भी बढ़ाने का कार्य करते है इसलिए सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए सफ़ेद मूसली का उपयोग करना काफी फायदेमंद होता है |
सेवन विधि : यौन शक्ति बढ़ाने के लिए आधा चम्मच मूसली पाउडर को गुनगुने दूध के साथ दिन में दो बार खाना खाने के बाद सेवन करें |
2. वजन घटाने में सहायक –
जैसा कि सफेद मूसली शारीरिक शक्ति को बढ़ाती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि आप इसे गर्म पानी के साथ पियें तो इसके आयुर्वेदिक गुण वजन कम करने में भी मदद करते है। इसलिए अगर आप मोटापे, बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आज से ही गर्म पानी के साथ सफेद मूसली का सेवन करें।
सेवन विधि : आधा चम्मच मूसली पाउडर को गर्म पानी के साथ शारीरिक व्यायाम करने के कुछ देर बाद लें। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप वजन घटाने के लिए सफेद मूसली का सेवन कर रहे हैं तो दूध के साथ सेवन से बचे क्योंकि दूध के साथ सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
3. शीघ्रपतन रोकने में उपयोगी :
बदलते जीवनशैली और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग शीघ्रपतन की समस्या से ग्रसित रहते हैं। संकोच के कारण कई लोग डॉक्टर के पास भी नहीं जाते हैं और इंटरनेट पर तरह -तरह के उपाय खोजते रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए सफेद मूसली काफी कारगर औषधि है। आप दवा के रुप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेवन विधि : आधा चम्मच पाउडर में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर दूध के साथ दिन में दो बार खाने के बाद सेवन करने |

4. नपुंसकता की समस्या में –
शोध के अनुसार सफेद मूसली वीर्य का उत्पादन बढ़ाती है और सफेद मूसली में पायें जाने वाले गुण वीर्य के गुणवत्ता को भी बढ़ाने का कार्य करते हैं ऐसा माना जाता है कि नियमित सफेद मूसली के सेवन से नपुंसकता के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कौंच के बीज के साथ सफेद मूसली का सेवन नपुंसकता के इलाज में काफी फायदेमंद माना जाता है।
सेवन विधि : नपुंसकता दूर करने के लिए एक से डेढ़ चम्मच मूसली को गाय के दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करें |
ये भी पढ़े – अस्वगंधा खाने के चमत्कारी फायदे |
5. शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए –
सफेद मूसली (Safed Musli ) में पाये जाने पोषण सेक्स क्षमता बढ़ाने के अलावा शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होते है। यही कारण है कि आज के समय में अधिकांश जिम जाने वाले लड़के सफेद मूसली को सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी शारीरिक रुप से कमजोर हैं या फिर थोड़ी सी मेहनत करने के बाद आप थका हुआ महशूस करते हैं तो आपको सफेद मूसली का प्रयोग करना चाहिए |
सेवन विधि : सफेद मूसली के कैप्सूल का सेवन सुबह और शाम 1-1 दूध या पानी के साथ सेवन करें।
6. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक :
सफेद मूसली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती का कार्य करते है जिससे सर्दी-जुकाम समेत कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यदि आप बार बार सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो आप शरीर के इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए सफेद मूसली का सेवन करें |
सेवन विधि : आधा चम्मच मूसली चूर्ण को एक चम्मच शहद या एक गिलास दूध के साथ सुबह शाम सेवन करें |
ये भी पढ़े – शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के घरेलु उपाय |

7. स्वप्नदोष की कमजोरी दूर करने में :
यह एक आम समस्या है और इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफेद मूसली के सेवन से स्वप्नदोष की समस्या पर ज्यादा असर तो नहीं पड़ता है लेकिन यह स्वपनदोष के बाद होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। यदि आप स्वप्नदोष से होने वाली कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो आपको यह कमजोरी दूर करने के लिए सफेद मूसली का सेवन ज़रुर करें।
सेवन विधि : आधा चम्मच सफेद मूसली (Safed Musli ) चूर्ण को गुनगुने दूध के साथ मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने के बाद सेवन करें । इससे स्वप्नदोष के बाद होने वाली कमजोरी जल्दी ही दूर हो जाती है।
8. मूत्र संबंधी रोगों को दूर करने में फायदेमंद –
यदि आपको पेशाब करते समय तेज जलन या बार-बार पेशाब होने जैसी समस्याओं का सामना करना पढता है तो आपको सफेद मूसली का प्रयोग करना चाहिए इसके अलावा जिन महिलाओं को ल्यूकोरिया या सफेद पानी की समस्या है उनके लिए भी सफेद मूसली काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से ल्यूकोरिया की समस्या जल्द ही ठीक हो जाती है |
सेवन विधि : मूत्र संबंधी रोगों को दूर करने के लिए आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर को गुनगुने दूध के साथ दिन में दो बार सेवन करें |
9. जोड़ों के दर्द की समस्या दूर करने के लिए –
उम्र के बढ़ते पड़ाव के साथ-साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। अधिकांश बुजुर्ग आर्थराइटिस की समस्या से परेशान रहते हैं। सफेद मूसली के सेवन से आर्थराइटिस में होने वाले जोड़ों के दर्द और सूजन में जल्द ही आराम मिलता है।
सेवन विधि : आधा चम्मच सफेद मूसली चूर्ण को दूध या पानी के साथ दिन में दो बार खाने के बाद सेवन करें |
10. कैंसर से बचाव करने में मूसली के फायदे –
रिसर्च में पाया गया कि सफेद मूसली के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावी तरीके से मजबूत बनाया जा सकता है मूसली में पाये जाने वाले गुण कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने से रोकते हैं जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है |

सेवन विधि : आधा चम्मच मूसली पाउडर को दूध या पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करें। यह प्रक्रिया नियमित करें |
सावधानियाँ: Precautions
हमेशा यह ध्यान दें कि सफेद मुसली का सेवन मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, खासकर यदि किसी को शारीरिक या यौन समस्या हो। सफेद मुसली का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना हमेशा अच्छा होता है। इसके अलावा और भी कुछ सावधानियां है जैसे –
यह सच है कि सफेद मूसली के फायदे बहुत ज्यादा हैं लेकिन अगर आप ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से सफेद मूसली का सेवन कर रहे हैं तो आपको इसके के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। हालांकि सफेद मूसली के नुकसान से संबंधित ज्यादा वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं फिर भी कई आयुर्वेदिक विशेषज्ञ इससे जुड़े नुकसानों के बारे में बताते हैं। जैसे –
1- गर्भावस्था एवं स्तनपान :
इसके पर्याप्त प्रमाण तो मौजूद नहीं है कि सफेद मूसली का गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान सेवन सुरक्षित है या नहीं, लेकिन इस दौरान सफेद मूसली के सेवन से परहेज करें लेकिन यदि आप इसका सेवन करना चाहती हैं तो स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।
2- भूख में कमी :
यदि आप ज़रुरत से ज्यादा मात्रा में सफेद मूसली का सेवन कर रहे हैं तो यह आपकी भूख को कम कर सकती है। आप इसका सेवन डॉक्टर द्वारा बताई खुराक के अनुसार ही सेवन करें। अगर इसके सेवन के दौरान भूख में कमी महसूस हो तो आपको आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेनी चाहियें
3- कफ में बढ़ोतरी :
सफेद मूसली की तासीर ठंडी होती है और जिसके कारण यह शरीर में कफ को बढाता है। इसलिए यदि आप कफ से जुड़ी समस्याओं से पहले से ही पीड़ित हैं तो आपको सफेद मूसली के सेवन से परहेज करना चाहिए आप चिकित्सक की देखरेख में सफेद मूसली सेवन कर सकते हैं |
4- पाचन तंत्र पर प्रभाव :
यदि आपकी पाचन शक्ति कमजोर है तो आपको सफेद मूसली की कम मात्रा का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह देरी से पचती है जिसके कारण पाचन सम्बन्धी समस्याएँ हो सकती है इसलिए बेहतर होगा की आपको एक चम्मच की जगह आधे चम्मच चूर्ण का ही सेवन करें |
इस ब्लॉग में हमने सफेद मुसली के यौन स्वास्थ्य पर बात की है और कैसे यह शीघ्रपतन की समस्या में मदद कर सकती है। हमेशा याद रहे कि इसे उचित तरीके से उपयोग करने से पहले एक विशेषज्ञ से परामर्श करना अच्छा होता है।

आप हमारे इन प्लेटफार्म से जुड़ सकते हैं |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
1- सफेद मूसली खाने से क्या लाभ होता है?
सफेद मूसली के फायदे की बात की जाये तो इसके सेवन से आर्थराइटिस, कैंसर, मधुमेह (डायबिटीज), नपुंसकता और शारीरिक कमजोरी को दूर करने के अलावा और इनके और भी फायदे होते हैं इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं
2. सफेद मूसली का असर कितने दिन में होता है?
सफेद मूसली का प्रभाव 6-7 दिनों में ही दिखना शुरु हो जाता हैं |
3. अश्वगंधा और सफेद मूसली खाने से क्या होता है?
अस्वगंधा और सफेद मूसली दोनों ही शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं |