Vedic Aushadhi
TRENDING
  • Contact Us
  • About Us
No Result
View All Result
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
SUBSCRIBE
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
No Result
View All Result
Vedic Aushadhi
No Result
View All Result
Home आहार और स्वास्थ्य

Motapa kaise kam kare: पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के रामबाण उपाय |

by admin
August 5, 2023
in आहार और स्वास्थ्य, घरेलू उपाय, योग
0
पेट की चर्बी कैसे घटाएं
0
SHARES
47
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Motapa kaise kam kare: आजकल बदलती जीवनशैली गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियां कम करने की वजह से पेट की चर्बी मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है पेट की चर्बी बढ़ने से शरीर का वजन मोटापा काफी बढ़ जाता है जिससे शरीर में हमें तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं और हमारे जीवन में तमाम दैनिक गतिविधियों को करने के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है ऐसे में हम पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं |

Motapa kaise kam kare:

पेट और कमर में जमी चर्बी एक चिंता का विषय है यह सिर्फ दिखने में तो खराब लगता ही है बल्कि इससे हमें तरह-तरह की समस्याएं होती हैं इस लेख में हम जानेंगे कि आप कैसे पेट की चर्बी को व्यायाम, योग, आहार और घरेलु उपायों की मदद से कम कर सकते हैं इन सभी चीजों का फायदा तभी है जब इसका नियमित रूप से पालन किया जाए | लेख को अंत तक पढ़ते रहें लेख के अंत में काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जो काफी कारगर उपाय है |

तो शुरू करते हैं

सबसे पहले बात करेगी की चर्बी कैसे बढ़ती है इसके कारण क्या है और फिर हम पेट की चर्बी और पेट कम करने केउपाय के बारे में जानेगे |

  1. पेट पर चर्बी जमा होने के कारण-
    1. पेट की चर्बी कैसे घटाएं ?
    2. पेट की चर्बी को कम करने के लिए घरेलू उपाय- Motapa Kaise Kam Kare
      1. पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम-Pet ki Charbi Kam Karne ki Exercise
        1. पेट की चर्बी कम करने के लिए खानपान:
          1. पेट की चर्बी कम करने के लिए योग
            1. पेट की कमर और चर्बी को कम करने के लिए कुछ टिप्स
            2. पेट की चर्बी कम करने के लिए इन पदार्थों का सेवन ना करें
              1. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs

                पेट पर चर्बी जमा होने के कारण–

                पेट पर थोड़ी बहुत चर्बी होना एक सामान्य बात है लेकिन अगर चर्बी जरूरत से ज्यादा है तो यह हमारे लिए काफी नुकसानदायक होता है इससे हमारे शरीर में कई प्रकार की घातक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है तो आइए जानते हैं कि पेट में चर्बी जमा होने की प्रमुख कारण क्या क्या है|

                अनुवांशिक–

                आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि पेट में चर्बी होने का प्रमुख कारण अनुवांशिक भी हो सकता है शरीर में कुछ फैट सेल अनुवांशिक तौर पर विकसित होते हैं अगर किसी के परिजन इस परेशानी से ग्रस्त रहे हैं तो आने वाली पीढ़ी भी इस समस्या से ग्रसित होने की आशंका होती है|

                हार्मोन में बदलाव–

                हार्मोन बदलाव के कारण भी पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है आमतौर पर हार्मोन बदलाव महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है इस दौरान शरीर के वजन के मुकाबले पेट में चर्बी तेजी से बढ़ती है इसके बाद मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम और एंड्रोजन हार्मोन का स्तर ज्यादा हो जाता है जिस कारण कमर के आसपास चर्बी अधिक हो जाती है|

                Motapa kaise kam kare:

                तनाव के कारण–

                यदि आप तनाव से ग्रस्त हैं तो आपको अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है शरीर में चर्बी का बढ़ना उन्हीं में से एक है तनाव के कारण रक्त में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है कोर्टिसोल की वजह से शरीर में वसा का स्तर तेजी से बढ़ सकता है जिससे वसा कोशिकाएं बड़ी हो जाती है यह आमतौर पर पेट के आसपास ही देखने को मिलता है|

                अपर्याप्त नींद की वजह से–

                पर्याप्त नींद न लेने से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है अगर हम शरीर को पर्याप्त आराम नहीं देते हैं तो शरीर में घटित होने वाली क्रियाओं में असंतुलन पैदा हो सकता है जिसके कारण पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है|

                शराब के सेवन से–

                यदि हम अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो इससे पेट की चर्बी बढ़ सकती है अल्कोहल में मौजूद कैलोरी और आर्थिक तत्व के कारण पेट में चर्बी जमा होना शुरु हो जाता है |

                खराब गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रक्रिया–

                उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और इसी के साथ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम भी प्रभावित हो होने लगता है जिसके कारण पेट में चर्बी जमा होने का खतरा बढ़ जाता है|

                ये भी पढ़े – गैस की समस्या का घरेलु उपचार |

                बीमारियों की वजह से–

                कुछ बीमारियों की चपेट में आने से भी वजन बढ़ने का बढ़ने लगता है इसके अलावा किडनी संबंधी समस्याओं थायराइड, हार्ट फेल के कारण भी मोटापा बढ़ सकता है।

                प्रोटीन की कमी–

                दिनभर कुछ ना कुछ हम खाते रहते हैं कभी-कभी दबाव या तनाव में हम आवश्यकता से ज्यादा भी खा लेते हैं और पोषण पर ध्यान नहीं देते हैं जिससे प्रोटीन कम और फैट ज्यादा हो जाता है इसके बाद टहलने के बजाय हम एक ही जगह पर बैठकर काम करने लगते हैं जिसकी वजह से कमर पर चर्बी बढ़ना शुरू हो जाता है, यही कारण है कि हाई प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट डाइट को वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है|

                Motapa kaise kam kare:

                पेट की चर्बी (pet ki charbi) कम करना आसान नहीं है लेकिन संयमित खानपान योग व्यायाम और जीवन शैली के माध्यम से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है तो आइए कुछ उपायों के बारे में जानते हैं|

                पेट की चर्बी कैसे घटाएं ?

                पेट की चर्बी को कम करने के लिए घरेलू उपाय– Motapa Kaise Kam Kare

                पेट की चर्बी को कम करने के लिए पहले घरेलू उपायों को आजमाना चाहिए लेकिन बता दे कि इन उपायों के प्रयोग के साथ-साथ लाइफस्टाइल एक्सरसाइज खानपान और योगा पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है|

                गुनगुने गर्म पानी में शहद और नींबू का सेवन–

                पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के लिए प्रतिदिन सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद, नींबू मिलाकर सेवन करें इसके सेवन से पेट की चर्बी काफी तेजी से बर्न होने लगती है|

                पेट की चर्बी कैसे घटाएं

                मोटापे को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन–

                ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है जो कि पेट की चर्बी (pet ki charbi) वजन को कम करने के लिए काफी फायदेमंद होती है नियमित ग्रीन टी पीने की आदत बनाएं|

                त्रिफला चूर्ण का सेवन–

                त्रिफला चूर्ण मोटापे को कम करने के लिए एक रामबाण औषधि है रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक गिलास गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें सुबह इसे छानकर इसमें शहद मिलाकर सेवन करें नियमित एक महीना यह उपाय करने से मोटापा खत्म हो जाएगा यदि कोई डायबिटीज के मरीज है तो त्रिफला के जल में बिना शहद के सेवन कर सकते हैं | (Motapa kaise kam kare)

                Motapa kaise kam kare:

                पुदीने का सेवन-

                पेट की चर्बी और मोटापे को कम करने के लिए एक चम्मच पुदीना रस को दो चम्मच शहद में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें|

                और भी पढ़े – पुदीने के चमत्कारी फायदे |

                पेट की चर्बी को कम करने के लिए अजवाइन का सेवन–

                Motapa kaise kam kare: कमर की चर्बी को कम करने के लिए अजवाइन के काफी फायदे होते हैं एक छोटा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी के साथ उबालकर छान लें और ठंडा करके सोने से पहले सेवन करें यह प्रक्रिया नियमित करें |

                उपवास रखें-

                मोटापा और पेट की चर्बी को कंट्रोल करने के लिए सप्ताह में 1 दिन उपवास रखना चाहिए अगर आप उपवास नहीं रख पाते हैं तो सप्ताह में 1 दिन सिर्फ तरल आहर का सेवन करें|

                पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम–Pet ki Charbi Kam Karne ki Exercise

                पेट की चर्बी और मोटापे को कम करने के लिए कुछ नियमित व्यायाम और एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जिनको आप अपना कर पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं तो आइए जानते हैं|

                सीढ़ियां चढ़ना उतरना–

                बेली फैट को कम करने के लिए सीढ़ियां चढ़ना उतरना काफी कारगर उपाय है यह उपाय कोई व्यायाम से कम नहीं है सीढ़ियों के चढ़ने उतरने से एक्स्ट्रा फैट और शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है प्रतिदिन शाम करीब 10 मिनट घर की सीढ़ियों पर चढ़ना और उतरना शुरू करें| (पेट की चर्बी कैसे घटाएं)

                प्लैंक एक्सरसाइज–

                Motapa kaise kam kare:

                प्लैंक एक्सरसाइज एक अच्छा और सरल व्यायाम है इसके करने से पेट की चर्बी (pet ki charbi) के साथ शरीर का संतुलन भी मजबूत रहता है इसे करने के लिए पुशप की अवस्था में आकर शरीर का पूरा भार भुजाओं पर डालें और शरीर को सीधा करें इस दौरान शरीर की कोहनी और पंजा जमीन पर हो और बाकी शरीर हवा में अब आप जितनी देर हो सकता है उस दिनी देर इसी अवस्था में शरीर को रोककर रखें |

                स्क्वाट एक्सरसाइज–

                Motapa kaise kam kare:

                स्क्वाट एक बेहतरीन और कारगर एक्सरसाइज है इसके करने से आसानी से पेट और चर्बी दोनों को कम किया जा सकता है इसे करने के लिए सीधे जमीन पर खड़े होकर दोनों हाथों को आगे सीधा रखते हुए घुटनों को मोड़ना है अब आप कुछ सेकड तक ऐसे ही रखें और फिर वापस अपनी अवस्था में आ जाएं|

                बेसिक क्रंच एक्सरसाइज–

                Motapa kaise kam kare:

                बेसिक क्रंच एक्सरसाइज एब्स बनाने और पेट को कम करने के लिए काफी प्रचलित है क्रंच करने का तरीका भी काफी आसान है इसे करने से पेट की चर्बी (pet ki charbi) तेजी से कम हो जाती है इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और अब घुटनों को मोड़ ले इसके बाद कोहनियों को मोड़ते हुए गर्दन के पीछे रख ले अब आप का पोजीशन तैयार है अब सांस लेते हुए शरीर के हिस्से को ऊपर उठाएं और फिर प्रारंभिक स्थिति में लौटे|

                दौड़ना–

                शरीर को दुरुस्त रखने के लिए रनिंग काफी फायदेमंद होती है दौड़ने से ह्रदय अच्छे से काम करने लगता है जिससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होने लगती है तेज की जगह आप धीरे-धीरे दौड़े जिससे शरीर का अभ्यास हो जाए और गति समय धीरे-धीरे वृद्धि कर सकते हैं इससे पेट की चर्बी तेजी से बर्न होने लगेगी।

                पैदल चलना–

                बढ़ा हुआ पेट कम करने और पेट की चर्बी (pet ki charbi) को कम करने के घरेलू उपायों में से यह उपाय काफी कारगर माना जाता है प्रतिदिन सुबह-शाम आधा घंटा पैदल चलने से शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम होने लगती है और इसी के साथ नियमित पैदल चलने से शरीर में होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है|

                साइकिलिंग–

                साइकिलिंग को सबसे बेहतर व आसान कार्डियो एक्सरसाइज माना जाता है इससे पैरों, जांघों की अच्छी एक्सरसाइज होती है और साइकिलिंग करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी व कैलोरी तेजी से कम होने लगती है |

                व्यायाम के माध्यम से पेट की चर्बी को कैसे कम करें हम यह बता ही चुके हैं अब समय है कि हमारा खान-पान कैसा होना चाहिए|

                पेट की चर्बी कम करने के लिए खानपान:

                पेट की चर्बी और मोटापा को कम करने के लिए खानपान अधिक महत्वपूर्ण होता है बिना अच्छे खान-पान के हम कितनी भी एक्सरसाइ व योग कर लें पेट की चर्बी और बेली फैट घटाना मुमकिन नहीं है। तो आइए जानते हैं कि हमारा खान-पान क्या होना चाहिए और क्या नहीं|

                Motapa kaise kam kare:

                हरी सब्जियां–

                पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप दैनिक आहार में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें हरी सब्जियों में कैलोरी की बहुत कम मात्रा पाई जाती है जो कि शरीर के लिए पर्याप्त होती है ये सब्जियां शरीर को स्वस्थ रखने और चर्बी को कम करने में मदद कर सकती हैं। (पेट की चर्बी कैसे घटाएं)

                साबुत अनाज का सेवन–

                आहार में साबुत अनाज को शामिल करने से पेट की चर्बी (pet ki charbi) और वजन को काफी हद तक कम किया जा सकता है साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं जो पेट में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करते हैं|

                नट्स का सेवन–

                बदाम, काजू, अखरोट, पिस्ता जैसे नट्स का सेवन करने से भी मोटापा और चर्बी को कम किया जा सकता है नट्स का सेवन करने से हमारे शरीर को काफी लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और हमें बार-बार भूख लगने की इच्छा नहीं होती है|

                सूप का सेवन–

                पेट की चर्बी को कम करने के लिए सूप एक अच्छा उपाय है सूप का सेवन रात के समय करने से वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है क्योंकि यह काफी लाइट होता है और इसमें अधिक कैलोरी भी नहीं होती है जिस वजह से पेट की चर्बी (pet ki charbi) बढ़ नहीं पाती |

                हाई प्रोटीन फूड–

                मोटापे को कम करने के लिए हाई प्रोटीन फूड काफी फायदेमंद होता है प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है प्रोटीन रिच फूड जैसे ओट्स, चिया, सीड्स, मसूर की दाल एवोकाडो, सोया, दूध आदि खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते हैं|

                पेट की चर्बी कम करने के लिए योग

                पेट की चर्बी और मोटापे को कम करने के लिए योग भी शामिल हैं यहां हम कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप वजन को कम कर सकते हैं तो आइए पढ़ते हैं योगासन के बारे में

                सेतुबंध योगासन–

                पेट की चर्बी कैसे घटाएं

                सेतुबंध योगासन करने से पेट और कमर के पास जमी चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है साथ ही इसे करने से जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इससे गर्दन में किसी तरह का दर्द या खिंचाव भी सही हो जाता है

                योगासन करने का तरीका–

                • जमीन पर पीठ के बल लेट कर दोनों घुटनों को मोड़कर एडियों को और कूल्हे के साथ सटा ले
                • अब दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़े
                • अब कमर को सांस लेते हुए ऊपर उठाएं जबकि पैरों और हाथों की स्थति वही हो
                • अब 30 सेकंड तक इसी अवस्था में रहे और सामान्य गति से सांस लेते रहें
                • इसके बाद आप अपनी सामान्य स्थिति में वापस आ जाए।
                • यह आसन आप 4 से 5 बार कर सकते हैं

                सावधानी–

                हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए|

                अनुलोम – विलोम प्राणायाम

                Motapa kaise kam kare:

                पेट की चर्बी (pet ki charbi) को कम करने के साथ-साथ शरीर में रक्त प्रवाह को ठीक करने के लिए घरेलू उपायों में से अनुलोम- विलोम प्राणायाम भी काफी कारगर आसान घरेलू उपाय हैं इसे मुख्य रूप से नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहते हैं|

                योगासन करने की विधि

                • जमीन पर आंखें बंद करके सुखासन की मुद्रा में बैठ जाए
                • अब दाएं हाथ के अंगूठे से दाएं तरफ के नाक के छिद्र को बंद करें और दूसरे छिद्र से सांस लें
                • अब दाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली को बाएं तरफ की नासिका को बंद करें और दाएं तरफ से सांस को धीरे धीरे छोड़ें
                • अब इसी स्थिति में रहते हुए सांस को अंदर खींचे और फिर दाएं तरफ से नासिका को बंद करके बाई तरफ छोड़े
                • यह क्रिया 4 से 5 बार कर सकते हैं

                बालासन–

                Motapa kaise kam kare:

                पेट की चर्बी (pet ki charbi) घटाने के लिए बलासान एक अच्छा उपाय है इस स्थिति को करते समय शरीर की स्थिति मां की कोख में पल रहे भ्रूण की तरह होती है इसीलिए इसे बालासन योग कहा जाता है इस आसन को करने से पेट की चर्बी और पेट संबंधित बीमारियां खत्म हो जाती हैं इस आसन को रोजाना 10 मिनट तक करें |

                योगासन करने का तरीका–

                • सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं और पूरा वजन एड़ियों पर डालें
                • कमर को सीधी रखते हुए सांस लेते हुए हाथों को सीधा ऊपर ले जाएं
                • सांस छोड़ते हुए सीधे हाथों को आगे तरफ झुकाएं
                • जिसमें सिर जमीन से लग जाए और हाथ सीधे हों
                • कुछ सेकड ऐसी स्थिति में रहकर सांस लेते रहे और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाए

                सावधानी

                यदि किसी को पेट संबंधित बीमारी दस्त होना या फिर घुटनों का ऑपरेशन जैसी समस्या हो तो वह इस आसन को ना करें|

                कपालभाति–

                Motapa kaise kam kare:

                कमर के आसपास की चर्बी और फैट को कम करने के लिए घरेलू उपायों में कपालभाति योगासन को भी शामिल किया जा सकता है इसे नियमित करने से कब्ज गैस एसिडिटी जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं और पेट संबंधित बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं|

                योगासन करने का तरीका–

                • सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं और आंखें बंद कर ले
                • एक लंबी गहरी सांस लें
                • और अब धीरे-धीरे नाक के जरिए सांस को बाहर छोड़े । जब सांस बाहर छोड़ें तो पेट अंदर की ओर होना चाहिए
                • ध्यान रहे कि इसे करते हुए सांस अंदर नहीं लेना सिर्फ बाहर छोड़ना है
                • इस आसन को नियमित सुबह शाम 5 बार खाली पेट करें

                सावधानी–

                सुबह खाली पेट ही ये आसन करना चाहिए और इसके आधे घंटे बाद ही खाना, खाना चाहिए गर्भवती महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए|

                नौकासन–

                यह आसन करने से कमर और पेट की चर्बी (pet ki charbi) के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं यह उपाय पेट की चर्बी को कम करने का रामबाण उपाय है|

                Motapa kaise kam kare:

                योगासन करने का तरीका–

                • पीठ के बल जमीन पर लेट कर पंजों को आपस में मिला ले
                • अब दोनों हाथ कमर के साथ सटे हुए और हथेलियां सीधी होनी चाहिए ।
                • अब एक लंबी गहरी सांस लें और फिर सांस छोड़ते हुए पैरों वा गर्दन को समांतर ऊपर की ओर उठाएं जिससे शरीर का पूरा वजन कूलों पर आ जाए
                • इस स्थिति में करीब 30 सेकंड रहने के बाद सामान्य रूप से सांस लेते रहें
                • अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए समान अवस्था में आ जाएं

                सावधानी–

                जिन्हें कमर व पेट संबधित बीमारियां हैं उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए और साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी यह आसन नहीं करना चाहिए।

                पेट की कमर और चर्बी को कम करने के लिए कुछ टिप्स

                • संतुलित मात्रा में आहार का सेवन करें
                • अधिक पानी का सेवन करें
                • प्रतिदिन सुबह नाश्ता करें
                • ग्रीन टी का सेवन करें
                • पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें
                • पर्याप्त नींद लें
                • दिनचर्या को सही करें
                • चीनी युक्त और डीप फ्राइड खाना खाने से बचें
                • सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ नींबू डालकर सेवन करें

                पेट की चर्बी कम करने के लिए इन पदार्थों का सेवन ना करें

                • चीनी का सेवन कम करें
                • जंक फूड जैसे पदार्थों का सेवन ना करें
                • अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें
                • तली हुई चीजें ना खाएं
                • तनाव को कम करें
                • धूम्रपान करने से बचें

                और ज्यादा जानकारी के लिये हमें फालो करें |

                • Facebook
                • Instagram
                • Tweeter
                • Quora
                • Youtube

                निष्कर्ष–

                जैसा कि इस लेख में हमने बताया कि मोटापे का कारण क्या है इसके घरेलू उपाय व्यायाम, योगासन तथा खान-पान के बारे में बात किया कि आप कैसे पेट की चर्बी (pet ki charbi) मोटापे को कम कर सकते हैं इन सभी उपायों का नियमित प्रयोग करके आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं यदि किसी बीमारी की वजह से आपका मोटापा बढ़ रहा है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए|

                अक्सर पूछे जाने वाले सवाल– FAQs

                पेट की चर्बी जल्दी से जल्दी कैसे कम करें?

                पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ और व्यायाम योग महत्वपूर्ण है जैसे-

                • प्रोटीन का सेवन ज्यादा करें
                • कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करें
                • घुलनशील फाइबर का सेवन करें
                • ग्रीन टी का सेवन करें
                • प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन करें
                • जंक फूड का सेवन ना करें
                • तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें
                • धूम्रपान से बचें

                नियमित व्यायाम योग करें जैसे-

                पैदल चलना, दौड़ना, सीढ़ी चढ़ना उतरना, बेसिक क्रंच करना,
                बालासन, सेतुबंध योगासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम जैसे योग को अपनाएं

                एक हफ्ते में पेट की चर्बी कैसे कम करें?

                1 हफ्ते में पेट की चर्बी (pet ki charbi) को कम करने के लिए एक कुशल रणनीति बनाएं जैसे स्वस्थ आहार व्यायाम और योग को अपनाएं इसी के साथ प्रतिदिन सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद का सेवन करें|

                पेट और पेट की चर्बी कैसे कम करें?

                पेट और पेट की चर्बी को कम करने के लिए स्वस्थ आहार फाइबर रिच फूड्स व्यायाम तथा योग को अपनाएं इसके लिए आपको एक कुशल रणनीति की आवश्यकता है जैसे-

                • तनाव को कम करें
                • रेगुलर एक्सरसाइज करें
                • जंक फूड से बचें।
                • प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू शहद का सेवन करें
                • योगा करें जैसे नौकासन सेतुबंध योगासन कपालभाति अनुलोम विलोम प्राणायाम बालासन ।
                • शुगर जैसे पदार्थों की दूरी बनाएं
                • धूम्रपान का सेवन ना करें

                क्या पैदल चलने से पेट की चर्बी कम होती है

                नियमित रूप से पैदल तेज चलने से प्रभावी ढंग से वजन को कम करने और पेट की चर्बी को कम करने में फायदा मिलता है बिना डाइटिंग के आप पैदल चलकर पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं लेकिन ध्यान दें पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक रणनीति की जरूरत होती है जैसे-

                • प्रोटीन का सेवन ज्यादा करें
                • कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करें
                • घुलनशील फाइबर का सेवन करें
                • ग्रीन टी के
                • प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन करें
                • जंक फूड का सेवन ना करें
                • तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें
                • धूम्रपान से बचें

                पेट की चर्बी बढ़ने का कारण क्या है

                पेट की चर्बी बढ़ने का कारण हमारी गलत जीवनशैली, गलत खानपान की वजह से होता है और इन्हीं के साथ कुछ और भी प्रमुख कारण है जैसे-

                • अधिक तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करना है
                • अधिक मसालेदार खाद पदार्थों का सेवन करना
                • तनाव रखना
                • एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहना
                • एक्सरसाइज ना करना
                • धूम्रपान का सेवन करना
                • अनुवांशिक के कारण
                • खराब गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रक्रिया
                • हारमोंस में बदलाव
                • कम प्रोटीन का सेवन करना

                About Author

                admin

                See author's posts

                SendShareTweet

                Related Posts

                chukandar khane ke fayde
                आहार और स्वास्थ्य

                Chukandar Khane ke Fayde : चुकंदर खाने के फायदे |

                February 24, 2024
                santare khane ke fayde
                आहार और स्वास्थ्य

                संतरा खाने के फायदे – जाने 8 चमत्कारी फायदे|

                February 21, 2024
                गठिया का इलाज
                आहार और स्वास्थ्य

                गठिया बाय का रामबाण इलाज – कारण और लक्षण |

                February 21, 2024
                कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग
                आहार और स्वास्थ्य

                कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग : लक्षण और उपचार

                February 21, 2024
                कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज |
                घरेलू उपाय

                कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज |

                February 28, 2024
                पेशाब में जलन होने का कारण
                आयुर्वेद

                पेशाब में जलन होने का कारण और घरेलु उपाय |

                January 25, 2024
                Next Post
                jamun

                Jamun Khane ke Fayde: जामुन के 12 चमत्कारी फायदे |

                Leave a Reply Cancel reply

                Your email address will not be published. Required fields are marked *

                • 309 Followers

                Recommended

                Kharbooja khane ke fayde

                Kharbooja khane ke fayde : खरबूजा खाने के 10 फायदे और नुकसान

                August 6, 2023
                पेशाब में जलन होने का कारण

                पेशाब में जलन होने का कारण और घरेलु उपाय |

                January 25, 2024
                चेहरे को गोरा चमकदार बनाने के लिए घरेलु उपाय |

                चेहरे को गोरा चमकदार बनाने के लिए घरेलु उपाय |

                August 28, 2023
                chukandar khane ke fayde

                Chukandar Khane ke Fayde : चुकंदर खाने के फायदे |

                February 24, 2024
                Shilajit ke Fayde : शिलाजीत के फायदे हिंदी

                Shilajit ke Fayde : शिलाजीत के फायदे हिंदी

                November 3, 2023
                Sar Dard: सिर दर्द ठीक करने का घरेलु उपचार |

                Sar Dard: सिर दर्द ठीक करने का घरेलु उपचार |

                August 19, 2023

                • About Us
                • Advertise
                • Privacy Policy
                • Contact Us

                DISCLAIMER
                All remedies are based on writers personal experiences, knowledge from ancient books and recent medical researches.
                © 2023 Vedicaushadhi. All rights reserved.

                No Result
                View All Result
                • Homepages
                • आयुर्वेद
                • आहार और स्वास्थ्य
                • घरेलू उपाय
                • जीवन शैली
                • योग
                • सुंदरता
                  • आँख
                  • ग्रूमिंग
                  • बाल
                  • स्कीन

                © 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.