Pregnancy me kya Khana Chahiye: गर्भावस्था के समय महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इस दौरान उन्हें काफी देखभाल की जरूरत होती है वह चाहे खाने पीने से हो या डाइट से क्योंकि इस पर मां की सेहत और बच्चे का विकास टिका हुआ होता है एक अच्छी दिनचर्या गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होती है इस दौरान मां के दैनिक आहार में क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं जिससे वह स्वस्थ शिशु को जन्म दे सके आज के इस लेख में हम गर्भवती महिलाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे कि गर्भवती महिलाएं कैसे 1 से 9 महीने तक अपनी और अपने बच्चे की देखभाल कर सकती हैं |

Pregnancy me kya Khana Chahiye: गर्भवती महिलाओं के शरीर को पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है इसलिए महिलाओं के खान पान में पौष्टिक भोजन का ही सेवन करना चाहिए गर्भवती महिलाओं को ऐसे आहार लेना चाहिए जो केवल उनको ही नहीं बल्कि शिशु को भी पोषण दे सके। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों का ध्यान जरूर रखें जैसे अगर किसी महिला को उस चीज से एलर्जी है तो उसका सेवन ना करें ऐसी ही छोटी-छोटी बातों का ध्यान देना जरूरी होता है तो आइए एक-एक करके जानते हैं है कि गर्भवती महिलाओं को 1 से 9 महीने तक क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए|
1 से 9 महीने तक क्या खाना चाहिए यह लेख नीचे बताया गया है इससे पहले हम कुछ खाद्य पदार्थों और प्रेगनेंसी जोड़ी कई जानकारीयां जान लेते हैं तो लेख को अंत तक पढ़ें |
गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए- Pregnancy me kya Khana Chahiye
Pregnancy me kya Khana Chahiye: गर्भधारण करने के बाद महिलाओं को यह समस्या होती है कि क्या खाएं और क्या ना खाएं गर्भवती महिलाओं को यह जानना बहुत ही जरूरी होता है गर्भधारण करने के बाद ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण दे सके जैसे दूध, दही, एंटी- ऑक्सीडेंट से भरपूर आहार नट्स मौसमी सब्जी, मौसमी फल आदि का सेवन करना चाहिए इसके अलावा आगे विस्तार से जानते हैं कि गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए |
ये भी पढ़े – अंजीर खाने के चमत्कारी फायदे |
गर्भावस्था के दौरान फलों का सेवन-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: गर्भावस्था के दौरान फलों का सेवन काफी फायदेमंद होता है इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व मां और गर्भ में होने वाले बच्चे दोनों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन गर्भावस्था में सभी फलों का सेवन नहीं करना चाहिए यह नुकसानदेह हो सकते हैं इसके अलावा कुछ फल है जिनका सेवन हम कर सकते हैं जैसे संतरा, केला, सेब, अनार जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं यह मां और बच्चे में होने वाली बीमारियां के खतरे को कम करता है ।

इसके अलावा तरबूज नींबू अमरूद और नारियल जैसे कई फल होते है जो गर्भावस्था के दौरान खाए जा सकते हैं इन फलों का सेवन डॉक्टर की सलाह से जरूर करें क्योंकि सबका गर्भ एक जैसा नहीं होता है|
अस्वगंधा खाने के बेमिसाल फायदे |
गर्भावस्था के दौरान सब्जियों का सेवन-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: गर्भावस्था के दौरान जिस प्रकार फलों का सेवन करना जरूरी है उसी प्रकार सब्जियों का भी उतना जरूरी है आप गोभी, आलू, मटर, गाजर, खीरा, शिमला मिर्च और ज्यादा मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करें | इसमें मां और बच्चे दोनों के लिए पोषण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं|
डेयरी प्रोडक्ट-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: गर्भवती महिलाएं और होने वाले बच्चे के विकास और हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत होती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में डेरी प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए जिसमें दही, पनीर, घी, छाछ आदि खाद्य पदार्थ शामिल हो ।

डेयरी उत्पाद और कैल्शियम के सेवन से बच्चे में होने वाला संक्रमण और एक्जिमा जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है|
गर्भावस्था के दौरान साबुत अनाज का सेवन करें-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: साबुत अनाज का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है आप अपने नाश्ते में ओट्स, होल विट ब्रेड, भूरे चावल व दलिया (जिसमें हर तरह के अनाज हो) को शामिल कर सकते हैं इन अनाजों में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन, प्रोटीन, फाइबर. इन खाद्य पदार्थों के सेवन से मां और बच्चे दोनों को भरपूर मात्रा में पोषण मिलते हैं|
और भी पढ़े – मोटे अनाज यानि मिलेट खाने के चमत्कारी फायदे |
नट्स और बीज का सेवन-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: गर्भावस्था के दौरान अपनी डाइट में नट्स को शामिल करना काफी फायदेमंद होता है जिसमें मूंगफली, काजू, बादाम व अखरोट आदि शामिल हो इसके सेवन से बच्चे और मां को कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है इसके अलावा गर्भवती महिलाएं कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का सेवन कर सकते हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं|

गर्भावस्था के दौरान शकरकंद का सेवन-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: शकरकंद को अंग्रेजी में स्वीट पोटैटो कहते हैं गर्भावस्था में शकरकंद का सेवन काफी फायदेमंद होता है शकरकंद में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शिशु के लिए काफी फायदेमंद होता है शकरकंद बच्चों में होने वाले कई तरह की बीमारियों में एक कारगर उपाय है शिशु के सही विकास के लिए शकरकंद का सेवन काफी फायदेमंद होता है लेकिन ध्यान दें ज्यादा मात्रा में शकरकंद का सेवन नुकसानदेह हो सकता है|
ज्यादा असान भाषा में जानने के लिए के लिए अभी ज्वाइन करें |
1 से 9 महीना तक गर्भवती महिलाओं को क्या खाना चाहिए? ( Pregnancy me kya Khana Chahiye)
पहला महीना-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: इस महीने में महिलाओं को संतुलित आहार करना चाहिए इस महीने में महिलाओं को कब्ज, जी मचलाने, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है इस महीने में ठंडा दूध और पोषण युक्त खाना खाना चाहिए जिसमें फल दाल सब्जी आदि शामिल हो |
दूसरा महीना-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: इस महीने में महिलाओं को प्रजनन क्षमता बढ़ाने और विटामिंन पोषण की जरूरत होती है इस महीने गर्भवती महिलाओं को मौसमी फल, सब्जी, दूध रोटी खाना चाहिए और इसी के साथ आयुर्वेदिक औषधि शतावरी को दूध के साथ सेवन करें|
तीसरा महीना–
Pregnancy me kya Khana Chahiye: इस महीने में गर्भवती महिलाओं को अच्छी पोषण आहार का सेवन करना चाहिए जैसे दूध और दूध से बने पदार्थ जिनमें दही पनीर छाछ घी शामिल हो इसी के साथ ठंडे दूध में शायद लेना शुरू कर दें यह माता और बच्चे दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है|
चौथा महीना-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: इस महीने दूध और दूध से बने पदार्थ का सेवन काफी फायदेमंद होता है जिनमें मक्खन, छाछ, घी आदि शामिल है इसके अलावा इस महीने में मौसमी फल, सब्जियां, सलाद और जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है|
पांचवा महीना-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: इस महीने में घी फल दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है इस महीने घी और दूध का प्रचुर मात्रा में सेवन करें | इससे मां और बच्चे दोनों को पोषण मिलते हैं घी का सेवन करने से गैस अपच कब्ज जैसी समस्या खत्म हो जाती है|
छठा महीना-
इस महीने साबुत अनाज दाल मीठे फल और मीठी चीजों का सेवन करना चाहिए इसी के साथ दूध, घी,पनीर, छाछ का भी सेवन करें|
सातवां महीना-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: इस महीने शरीर को घी खाने के काफी फायदे मिलते हैं इस महीने घी का अधिक मात्रा में सेवन करें | घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस और कब्ज से होने वाली समस्या से छुटकारा मिलता है इसी के साथ दूध में घी डालकर भी सेवन करें।
आठवां महीना-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: आठवें महीने में गर्भ में शिशु का वजन बढ़ने लगता है इसलिए इस महीने में दूध की दलिया में जी डालकर सेवन करें इससे बच्चे को काफी पोषण मिलते हैं|
नौवां महीना-
Pregnancy me kya Khana Chahiye: नौवें महीने में हल्का भोजन करने की आवश्यकता होती है जिससे कि कब्ज और गैस की समस्या ना हो इस महीने पके हुए चावल में घी डालकर सेवन करें|
डिलीवरी के बाद-
डिलीवरी हो जाने के बाद तुरंत महिला को हल्का भोजन कराना चाहिए जिसमें दलिया खिचड़ी हो सकती है 8 दिन के प्रसव हो जाने के बाद महिला को सामान्य भोजन दिया जा सकता है जिसमें मेथी के लड्डू सोंठ के लड्डू ताकत जैसी पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे कि महिला के शरीर को पोषण और बच्चे को दूध पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

गर्भावस्था में किन चीजों का सेवन करें और किन चीजों का सेवन ना करें|
गर्भावस्था में इन चीजों का सेवन करें |
- गर्भावस्था के समय संतरा केला सेब अनार जैसे फलों का सेवन करें इसी के साथ तरबूज नींबू अमरूद व नारियल का सेवन भी कर सकते हैं
- गर्भावस्था के दौरान सब्जियों का सेवन करें जिसमें मौसमी सब्जियों के साथ-साथ ज्यादा मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन हो
- डेयरी उत्पाद पदार्थों का सेवन करें जैसे घी दूध पनीर छाछ आदि
- गर्भावस्था के दौरान साबुत अनाज का सेवन करें जैसे ओट्स ब्रेड भूरे चावल वा दलीय जैसी साबुत अनाज का सेवन करें
- नट्स और बीज का सेवन करें जैसे मूंगफली काजू बादाम अखरोट जैसे पदार्थ
- बेरी प्रजाति के फल का सेवन करें जैसे स्ट्रॉबेरी ब्लैकबेरी रास्पबेरी आदि
- गर्भावस्था के समय शकरकंद का सेवन करें
- गर्भावस्था के समय बींस और दाल का सेवन करें
- मिनरल्स जैसे पदार्थों का सेवन करें
- गर्भावस्था में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें
- गर्भावस्था में ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें

प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए? Pregnancy me kya Nahi Khana Chahiye
गर्भवस्था में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इसके बारे में जानना बहुत ही आवश्यक है जैसे-
- चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए कॉफी में कैफीन की मात्रा होने से बच्चे का विकास रुक जाता है और तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं
- गर्भावस्था के दौरान पपीता अंगूर आम अनन्नास जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है इसलिए डॉक्टर की सलाह से करें
- बिना धुली हुई सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए
- मांस शराब धूम्रपान जैसे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए
- कच्चे मांस के सेवन से बचना चाहिए
- लंबे समय तक रखा हुआ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए
- डिब्बाबंद या कैन बंद खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए
- आइसक्रीम और केक का सेवन नहीं करना चाहिए
- ठंडे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए
- फास्ट फूड या जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए
ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारे इन प्लेटफार्म पर विजिट कर सकते हैं
कंक्लुजन-
इस लेख में हमने गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इसके बारे में बताया है इन सब खाद्य पदार्थों का सेवन करके आप गर्भावस्था के समय होने वाली अनेकों समस्या से छुटकारा पा सकते हैं ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते है |
दी हुई जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट जरुर करिए और किसी भी समस्या होने पर आप अपना सवाल पूछ सकते हैं वैदिक विशेषज्ञ उनका जल्द ही जवाब देंगे|
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
प्रेगनेंसी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
प्रेगनेंसी में अच्छे पोषक तत्व वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जैसे कि डेरी से बने प्रोडक्ट्स दूध, घी, पनीर छाछ और इसी के साथ नट्स दाल आदि का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करना नुकसानदेह भी हो सकता है।
प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में क्या खाना चाहिए?
प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में सामान्य भोजन करना चाहिए जिससे कि उल्टी जी मचलने जैसी समस्या कम हो जाती है शुरुआती दिनों में ज्यादा गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए अच्छे पोषण के लिए आप ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं|
प्रेगनेंसी के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा होता है?
प्रेगनेंसी के लिए सबसे अच्छा उस में पाए जाने वाले अलग-अलग पोषण होते हैं जैसे कि शुरुआती दिनों में फल मौसमी सब्जी दूध, घी, नट्स का सेवन और समय नजदीक आने पर दलिया का सेवन फायदेमंद होता है|