Vedic Aushadhi
TRENDING
  • Contact Us
  • About Us
No Result
View All Result
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
SUBSCRIBE
  • Home
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन
  • About Us
  • Contact Us
No Result
View All Result
Vedic Aushadhi
No Result
View All Result
Home आहार और स्वास्थ्य

Sattoo Khane ke Fayde : सत्तू खाने के 10 चमत्कारी फायदे |

by admin
August 13, 2023
in आहार और स्वास्थ्य
0
sattoo khane ke faayde
0
SHARES
14
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Sattoo Khane ke Fayde :आपने सत्तू के बारे में तो सुना ही होगा क्या आप इसके खाने के फायदे जानते हैं सत्तू गर्मियों में खाने जाने वाला हेल्थी आहर है यह एनर्जी से भरपूर होता है गर्मी से छुटकारा पाने के लिए और शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए सत्तू कोई औषधि से कम नहीं। देखा जाए तो सत्तू खाने की अनगिनत फायदे हैं सत्तू में पाए जाने वाले पोषण ही सत्तू को इतना स्पेशल बनाते हैं आज हम इस लेख में सत्तू (Sattoo) के फायदों के बारे में आसान भाषा में बताएँगे |

Sattoo Khane ke Fayde

सत्तू देश के कई राज्यों में काफी फेमस है इसका सेवन ज्यादा गर्मियों के दिनों में किया जाता है गर्मियों के दिनों में सत्तू का सेवन करने से हमारे शरीर का तापमान सामान्य रहता है और इसमें पाए जाने वाले पदार्थों से हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है अलग-अलग जगहों में इसको अलग अलग तरीके से सेवन किया जाता है जैसे कि शरबत, लिट्टी चोखा, सत्तू के पराठे|

सत्तू में पाए जाने वाले पोषण-

सत्तू (Sattoo) में कई तरह के पोषण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को हेल्थी बनाते हैं जैसे कि फाइबर, मैग्नीज, आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन जैसे पोषण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं सत्तू में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है और इसी के साथ कार्बोहाइड्रेट भी होता है जो हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है देखा जाए तो सत्तू को एनर्जी का पावर हाउस कहते हैं।

सत्तू बनाने की विधि-

वैसे तो देखा जाए तो सत्तू (Sattoo) भुने हुए चने का आटा होता है लेकिन इसको और ज्यादा पौष्टिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें जौ और जीरे का इस्तेमाल किया जाता है

वैसे तो सत्तू (Sattoo) आप बाजार से खरीद सकते हैं लेकिन बाजार की तुलना में घर का बनाया गया सत्तू काफी अच्छा होता है देखा जाए तो सत्तू अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है अगर हम बात करें उत्तर प्रदेश में सत्तू कैसे बनाया जाता है सत्तू बनाने के लिए चने और जौ को अच्छी तरह से बालू में भून लें। अब इसे भूनने के बाद चने और जो की भूसी को निकाल ले और इसमें थोड़ी मात्रा में जीरे को भूनकर मिक्स कर लें और पीस लें । अब आपका सत्तू तैयार है।

Sattoo Khane ke Fayde

सत्तू कब खाना चाहिए ?

सत्तू (Sattoo) नाश्ते के समय खाना सबसे उचित होता है यह शरीर के अंदर पाए जाने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है सत्तू में ठंडक देने वाले गुण होते हैं इसलिए इसका सेवन गर्मियों के दिनों में ज्यादा फायदेमंद होता है |

सत्तू खाने के फायदे- Sattoo Khane ke Fayde

जैसा कि हमने सत्तू में पाए जाने वाले पोषण और सत्तू (Sattoo) बनाने की विधि के बारे में पड़ा तो आइए जानते हैं सत्तू खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

बीमारियों से लड़ने मे-

सत्तू में पाए जाने वाली पोषण बीमारियों से लड़ने के लिए काफी मददगार होते हैं सत्तू एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है जो मधुमेह रोगियों के लिए एक बढ़िया विकल्प है यह रक्त शर्करा और रक्तचाप को नियंत्रित करता है और इसी के साथ उच्च फाइबर उच्च केलोस्ट्रोल से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़े – शरीर को बिमारियों से मजबूत बनाने के लिए गिलोय का सेवन |

पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए-

सत्तू (Sattoo) में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है सत्तू में फाइबर की मात्रा होने के कारण हमारे शरीर की पाचन शक्ति मजबूत होती है जिससे कि पेट संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती है सत्तू में पाए जाने वाले आयरन और फाइबर की मदद से हमारा पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है जिससे कि कब्ज एसिडिटी या इससे जुड़ी और कोई समस्या नहीं होती है|

बच्चों के लिए काफी फायदेमंद-

जैसा कि सत्तू में प्रोटीन विटामिन ए कार्बोहाइड्रेट मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो बच्चों के लिए काफी हेल्दी होते हैं रोटी बनाने वाले आटे में थोड़ी मात्रा सत्तू की मिलाकर रोटी बनाने से रोटी का स्वाद भी बढ़ता है और इसी के साथ सत्तू (Sattoo) में मौजूद पोषक तत्व बच्चों के शरीर में जाकर शारीरिक समस्याओं से बचाते हैं।

sattoo khane ke fayde

डायबिटीज ब्लड शुगर में फायदेमंद-

चने के सत्तू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है जो कि ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है सत्तू का जी आई सिर्फ 28 से 35 के बीच में ही होता है इसलिए डायबिटीज से ग्रसित लोगों को सत्तू का सेवन करने की सलाह दी जाती है वैदिक विशेषज्ञों की माने तो सत्तू का सेवन करने से ग्लूकोज का अवशोषण भी कम होता है जिस कारण ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है लेकिन ध्यान दें डायबिटीज मरीजों को सत्तू (Sattoo) का सेवन बिना चीनी के करना चाहिए।

ये भी पढ़े – डायबिटीज की समस्या को को नियंत्रित करने के रामबाण उपचार |

एनर्जी बूस्ट करने के लिए सत्तू के फायदे-

सत्तू (Sattoo) का प्रयोग देश के कई प्रांतों में एनर्जी ड्रिंक की तरह पिया जाता है शरीर को फिट रखने और दिन भर ताकत एनर्जी बनाए रखने के लिए सत्तू काफी फायदेमंद होता है सत्तू में मौजूद फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्व जैसे कि प्रोटीन मैग्नीशियम और कैल्शियम जिनकी वजह से हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है सत्तू का सेवन करने से व्यक्ति दिन भर तरोताजा महसूस करता है |

ये भी पढ़े – शरीर की ताकत बढानें के घरेलु उपाय |

sattoo

त्वचा के लिए सत्तू के फायदे-

सत्तू (Sattoo) सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है इसी के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है जैसा कि हमने बताया सत्तू बनाने के लिए चने का प्रयोग किया जाता है और चने से ही बेसन बनाया जाता है जैसा कि आपको पता ही होगा कि बेसन का उपयोग चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए प्राचीन काल से किया जा रहा है यह त्वचा को साफ करने और त्वचा की डेड स्किन को निकालने में मदद करता है और इसी के साथ त्वचा तेलीयपन को खत्म करता है। इस आधार पर चेहरे के लिए सादे सत्तू का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़े – एलोवेरा के सेवन के रामबाण फायदे |

बालों के लिए सत्तू का सेवन-

सेहत के अलावा सत्तू बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है सत्तू में मौजूद प्रोटीन और आयरन बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं आयरन बालों को असमय सफेद होने से बचाते हैं और झड़ने से रोकते हैं और जैसा कि प्रोटीन बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं इस आधार पर कहा जा सकता है की सत्तू (Sattoo) खाने से बालों को घना लम्बा और मजबूत बनाया जा सकता है

ये भी पढ़े – बालो की समस्या के रामबाण उपचार |

sattoo

सत्तू खाने के नुकसान-

जैसा कि सत्तू (Sattoo) खाने के हमने फायदों के बारे में बताया लेकिन कुछ चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करना हमारे सेहत के लिए नुकसान देह हो सकता है

  • जैसा कि हमने बताया की सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस, पेट फूलना, ऐठन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं
  • जिन लोगों को चने से एलर्जी है उन लोगों को सत्तू खाना नुकसान देह भी हो सकता है
  • जिन लोगो को स्टोन की समस्या हो उन्हें सत्तू खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें कैल्सियम काफी होता है
  • इसमें मौजूद पोषण की वजह से यह शुगर लेवल को कम कर सकता है इसलिए ब्लड शुगर से ग्रसित लोगों को ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए ।

ज्यादा जानकारी के लिए हमारे इन प्लेटफार्म को फालो करें |

  • Facebook
  • Instagram
  • Tweeter
  • Quora
  • Youtube

कंक्लुजन-

सत्तू (Sattoo) में पाए जाने वाले पोषण की वजह से इसका सेवन हर कोई कर सकता है इस लेख में हम सत्तू में पाए जाने वाले पोषण सत्तू बनाने की विधि और सत्तू के फायदों के बारे में पड़ा लेकिन सेवन करने से पहले मात्रा का जरूर ध्यान दे नही तो यह नुकसान देह हो सकता है हम आशा करते है की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी । किसी भी समस्या के लिए आप वैदिक विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं हेल्थ सम्बन्धी समस्या के लिए वैदिक औषधि वेबसाइट पर विजिट करते रहें ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

1. सुबह खाली पेट सत्तू पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट सत्तू खाने के हमें बहुत सारे फायदे मिलते है सुबह खाली पेट सत्तू खाने से हमारा शरीर दिनभर एनर्जी से भरपूर रहता है सत्तू में पाये जाने वाले पोषण हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं जिसके सेवन से पेट सम्बन्धी समस्याए धीरे धीरे खत्म हो जाती हैं |

2. सत्तू कब नहीं खाना चाहिए?

वैसे तो सत्तू खाना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है अगर इसका सेवन गर्मियों में किया जाये तो इसके काफी फायदे देखने को मिलते हैं क्योकि सत्तू की तासीर ठंठी होती है जिसका सेवन गर्मियों में करना फायदेमंद होता है ज्यादा मात्रा में सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए ये नुकसान देह हो सकता है |

About Author

admin

See author's posts

SendShareTweet

Related Posts

chukandar khane ke fayde
आहार और स्वास्थ्य

Chukandar Khane ke Fayde : चुकंदर खाने के फायदे |

February 24, 2024
santare khane ke fayde
आहार और स्वास्थ्य

संतरा खाने के फायदे – जाने 8 चमत्कारी फायदे|

February 21, 2024
गठिया का इलाज
आहार और स्वास्थ्य

गठिया बाय का रामबाण इलाज – कारण और लक्षण |

February 21, 2024
कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग
आहार और स्वास्थ्य

कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग : लक्षण और उपचार

February 21, 2024
safed musali
आयुर्वेद

Safed Musli ke Fayde: सफेद मूसली के 10 चमत्कारी फायदे |

January 19, 2024
khatti dakar ka ilaj : खट्टी डकार के घरेलू उपचार और जाने क्या है कारण |
आयुर्वेद

khatti dakar ka ilaj : खट्टी डकार के घरेलू उपचार और जाने क्या है कारण |

December 25, 2023
Next Post
bel kaa sarbat pine ke fayde

Bell Khane ke Fayde : गर्मी में बेल खाने के 15 चमत्कारी फायदे |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • 309 Followers

Recommended

pet ki pathari ke gharelu upay

पेट की पथरी के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज |

January 20, 2024
Pregnancy me kya Khana Chahiye

Pregnancy Me Kya Khana Chahiye : गर्भवती महिलाएं 1 से 9 महीने तक क्या खाएं और क्या ना खाएं |

August 8, 2023
कंटोला के फायदे और नुकसान |

कंटोला के फायदे और नुकसान |

August 16, 2023
तुलसी के फायदे : खाली पेट तुलसी खाने के चमत्कारी फायदे |

तुलसी के फायदे : खाली पेट तुलसी खाने के चमत्कारी फायदे |

September 2, 2023
Tikhur : तीखुर के चमत्कारी औषधीय फायदे |

Tikhur : तीखुर के चमत्कारी औषधीय फायदे |

September 20, 2023
शरीर की इम्यूनिटी बढाने के घरेलु नुस्खे |

शरीर की इम्यूनिटी बढाने के घरेलु नुस्खे |

August 18, 2023

  • About Us
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

DISCLAIMER
All remedies are based on writers personal experiences, knowledge from ancient books and recent medical researches.
© 2023 Vedicaushadhi. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • Homepages
  • आयुर्वेद
  • आहार और स्वास्थ्य
  • घरेलू उपाय
  • जीवन शैली
  • योग
  • सुंदरता
    • आँख
    • ग्रूमिंग
    • बाल
    • स्कीन

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.